ASIA CUP, SL vs PAK: फाइनल मुकाबले में कौन अपनी रणनीतियों को सिद्ध कर सजाएगा अपने सिर ताज़, जानें क्या कहती हैं दुबई की पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On September 11th, 2022
ASIA CUP, SL vs PAK: फाइनल मुकाबले में कौन अपनी रणनीतियों को सिद्ध कर सजाएगा अपने सिर ताज़, जानें क्या कहती हैं दुबई की पिच रिपोर्ट

श्रीलंका बनाम पाकिस्तानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का यह सीजन अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। 11 सितंबर को एशिया कप पर राज़ करने वाली टीम का पता चल जाएगा। श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही पहले एशिया कप का ताज़ अपने सर सज़ा चुकी हैं। श्रीलंका 5 बार वहीं पाकिस्तान 2 बार टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।  श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमों का सफर इस सीजन हार के साथ हुआ था।

पहले मैच में मिली करारी हार के बाद टीम ने जो रफ्तार पकड़ी उससे बाकी टीम को कुचलते हुए ही नजर आयी हैं। एशिया कप का फाइनल 11 तारीख को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। आइए श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के होने वाले मुकाबले में पिच का हाल कैसा रहेगा जानते हैं-

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। यह वहीं मैदान जहां पर पिछले मैच में श्रीलंका ने 5 विकटों पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। इस मैच के हर एक क्षण पर श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ते हुए नजर आई थी। हमने पिछले मुकाबलों में देखा था कि इस पिच पर गेंद पहली पारी में थोड़ा फंस कर आ रही थी जिससे विकटें गिरती हुई नजर आ रही थी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी ज्यादा आसान दिख रही थी।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच 170-180 अमूमन बन सकती हैं। दुबई की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है।

पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है। दुबई में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं।

एशिया कप फाइनल में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंकाई टीम- पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथिल्का, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, दिलशन मधुशंका, असिथा फर्नेडो।

पाकिस्तान टीम- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रौफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

Tags: एशिया कप 2022, एशिया कप 2022 फाइनल, दसुन शनाका, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,