SL vs PAK: “कप्तान मैं हूं क्या हो रहा है ये…”, LIVE मैच में इस वजह से रिजवान पर भड़के बाबर आजम, सरेआम की ज़लील, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On September 10th, 2022
SL vs PAK: “कप्तान मैं हूं क्या हो रहा है ये…”, LIVE मैच में इस वजह से रिजवान पर भड़के बाबर आजम, सरेआम की ज़लील, देखें VIDEO

पाकिस्तान और श्रीलंका (SL vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच खेलने से पहले 9 सितंबर की रात को सुपर-4 का आखिरी मैच खेल रही थी। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर फाइनल के हौसले बुलंद कर दी हैं। वहीं इस मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के साथ एक ऐसी घटना हो गई, जिसके बाद मैदान पर मौजूद सभी दर्शक और टीवी पर मैच देख रहे फैंस अपना सिर पकड़ कर हंसने को मजबूर हो गए।

तो चलिए इस लेख के जरिए आपको बाबर आजम के साथ हुए प्रकरण के बारे में बताने के साथ ही वीडियो भी दिखाते हैं।

बाबर आजम की जगह मोहम्मद रिजवान ले बैठे रिव्यू

दरअसल, ये घटना श्रीलंकाई पारी के 16वें ओवर की है। इस समय पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की टीम तेजी से कूच कर रही थी। वहीं पाकिस्तान विकेटों की फिराक में थी, ओवर की दूसरी गेंद पर अर्धशतक जड़ने वाले पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) मौजूद थे और गेंद हसन अली (Hasan Ali) के हाथों में थी।

अली ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। जिसपर पाथुम ने कीपर के सिर के ऊपर शॉट लगाने का प्रयास किया। लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हो सका। जिसके चलते गेंद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में चली गई। जिसके बाद रिजवान ने जोर से अपील करते हुए अम्पायर से रिव्यू की मांग भी कर डाली।

अंपायर ने भी फट से थर्ड अंपायर को अर्जी भेज दी। बस यहीं झोल हो गया, क्योंकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने रिव्यू की मांग नहीं की और थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज पर सीधी रेखा होने के चलते बल्लेबाज को नॉट-आउट करार दिया। बस फिर क्या था कप्तान बाबर ने रिजवान को घूरा और लाचारी से बोला “ओ भाई कप्तान मैं हूं।” सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहाँ देखे वीडियो

https://twitter.com/Hareem_Post_/status/1568292022582132738?s=20&t=Mgvlck1DmlZDAuoQUWK9qg

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 के मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) ने फाइनल मैच के लिए अपनी सीट बुक कर चुकी है। लेकिन उससे पहले एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का वार्मअप, पाकिस्तान और श्रीलंका, के बीच दुबई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना कर मैच जीत लिया।

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान और श्रीलंका, बाबर आजम,