SL vs PAK: एशिया कप के मिनी फाइनल में श्रीलंका ने निकाली पाकिस्तान की हवा, 5 विकेट से लंकाई टीम ने जीता एक तरफ़ा मैच

By Akash Ranjan On September 9th, 2022

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 के मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) ने फाइनल मैच के लिए अपनी सीट बुक कर चुकी है। लेकिन उससे पहले एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का वार्मअप, पाकिस्तान और श्रीलंका, के बीच दुबई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म (Babar Azam) आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना कर मैच जीत लिया।

पाकिस्तान की टीम 121 पर ऑलआउट

पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 122 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। मोहम्मद रिजवान (Rizwan) 14 गेंदों में 14 रन, कप्तान बाबर आजम 29 गेंदों में 30 रन, फखर जमान 18 गेंदों में 13 रन, इफ्तिखार अहमद 17 गेंदों में 13 रन और खुशदिल शाह चार रन बनाकर आउट हुए।

आसिफ अली और हसन अली खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद नवाज ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उन्होंने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेल पाकिस्तान को 120 के पार पहुंचाया। उस्मान कादिर तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नवाज 19वें ओवर में रन आउट हो गए। हारिस रऊफ एक रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंकाई के गेंदबाज़ो ने ढाया कहर

पाकिस्तानी बल्लेबाज श्रीलंकाई फिरकी में उलझ गए और उससे पार नहीं पा सके। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स ने छह विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, महेश तीक्ष्णा को दो विकेट मिले। धनंजय डी सिल्वा को एक विकेट मिला। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। वहीं, चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पारी, 124-5

श्रीलंका की तरफ से क्रीज पर कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) की जोड़ी आई। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की हसनैन (Mohammad Hasnain) ने कुसल मेंडिस को शॉर्ट गेंद पर गोल्डन डक के लिए आउट किया। हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने पाकिस्तान को दिलाई दूसरी सफलता। गुणथिलका को भेजा पवेलियन। श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, डी सिल्वा 9 रन बनाकर हुए आउट, रउफ ने दिलाई पाकिस्तान को कामयाबी।

वहीं, श्रीलंका की तरफ से इस मैच (SL vs PAK) भानुका राजपक्षे ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली। उन्होंने 19 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाए और उस्मान कादिर का शिकार बने। इन दोनों के आलावा कुसल मेंडिस 0 रन, दनुष्का गुणथिलका 0 रन धनंजया डी सिल्वा 9 रन, दासुन शनाका 21 रन बनाकर आउट हुए।

Tags: एशिया कप 2022, श्रीलंका और पाकिस्तान,
Exit mobile version