SL vs NED : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में श्रीलंका ने मारी धमाकेदार एंट्री, करो या मरो मैच में नीदरलैंड को 16 रनो से हराया

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का नौवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया के गीलॉन्ग में श्रीलंका और नीदरलैंड (SL vs NED)के बीच खेला गया। ग्रुप-ए में दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद ज़रूरी था। इस मैच से पहले नीदरलैंड चार अंकों के साथ पहले स्थान पर था, लेकिन उसका नेट रनरेट श्रीलंका और नामीबिया से कम था। दूसरी ओर, श्रीलंका के दो ही अंक थे। यानी दोनों टीमों के बीच यह करो या मरो मुकाबला था।
वही इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए श्रीलंका (Sri Lanka Team) ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसके बाद नीदरलैंड टीम (Netherlands) ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। जिससे श्रीलंका की टीम ने मैच को 16 रनो से जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंच चुकी है और नीदरलैंड का सफर अब मझदार में फंस गया है।
श्रीलंका की पारी, 20 ओवर में 162 रन
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसने नीदरलैंड को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया। लंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिंस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंद की पारी में 79 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान कुसल का स्ट्राइक रेट 179.55 का रहा।
उनके अलावा चरित असालंका ने 31, भानुका राजपक्षे ने 19 और पथुम निसांका ने 14 रनों का योगदान दिया। कप्तान दासुन शनाका आठ रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा खाता नहीं खोल पाए। वानिंदु हसरंगा ने नाबाद पांच और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद दो रन बनाए। नीदरलैंड के लिए पॉल वैन मीकेरेन और बास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए।
नीदरलैंड की पारी, 20 ओवर में 146/9
श्रीलंका को पहली सफलता स्पिनर महीश तीक्षणा ने दिलाई। उन्होंने नीदरलैंड बल्लेबाज़ विक्रमजीत सिंह को आउट कर दिया। विक्रमजीत 14 गेंद पर सात रन ही बना सके। इसके बाद नीदरलैंड को दूसर झटका लाहिरू कुमार ने दिया उन्होंने बास डी लीड (14) को आउट कर दिया।
इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने कॉलिन एकरमैन (00) को पवेलियन भेज दिया। नीदरलैंड ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 63 रन बना लिए। नीदरलैंड को 12वें ओवर में चौथा झटका लगा।
महीश तीक्षणा ने टॉम कूपर को आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई।इसके बाद एडवर्ड्स को बिनुरा फर्नांडो ने क्लीन बोल्ड कर दिया। 15 ओवर के बाद श्रीलंका ने मैच में पूरी तरह से पकड़ बना ली। 16वें ओवर में टिम प्रिंगल रनआउट हो गए। प्रिंगल ने चार गेंदपर दो रन बनाए। उनके बाद 17वें ओवर में टिम वैन डेर गुगटेन पवेलियन लौट गए। गुगटेन को हसरंगा ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, ट, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, महेश थीक्शाना, बिनुरा फर्नांडो।
Tags: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप, श्रीलंका और नीदरलैंड, सुपर-12,