SL vs BAN: बांग्लादेश टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच ने LIVE मैच में हिंदी में दे दी गाली, VIDEO हो रहा आग की तरह वायरल

By Akash Ranjan On September 2nd, 2022
SL vs BAN: बांग्लादेश टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच ने LIVE मैच में हिंदी में दे दी गाली, VIDEO हो रहा आग की तरह वायरल

बांग्लादेश टीम (Bangladesh Team) एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर -4 में शामिल होने के लिए आज यानी गुरुवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में श्रीलंका का सामना किया। टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पारी खेली। बांग्ला टीम ने स्कोर साथ विकेट के नुकसान पर बनाया। वहीं, बांग्लादेश की पारी के दौरान टीम के कोच गाली देते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बांग्लादेश टीम के कोच ने लाइव मैच में हिंदी में दी गाली

बांग्लादेश (Bangladesh Team) को पहला झटका बल्लेबाज सब्बीर रहमान (Sabbir) के रूप में लगा। टीम (Bangladesh Team) का पहला विकेट पारी के तीसरे ओवर में ही लग गया था। लेकिन उनके आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 38 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के जड़े। लेकिन वह जैसे ही बड़ी पारी की ओर अग्रसर हुए, तो वानिंदु हसरंगा (W Hasaranga) ने उन्हें अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मिराज को बोल्ड करने के बाद गेंदबाज हसरंगा जोश में नजर आए लेकिन उनके विकेट गिरने के बाद कैमरामैन जब कैमरे को बांग्लादेश टीम (Bangladesh Team) के ड्रेसिंग रूम की तरफ ले गया तब टीम के बैटिंग कोच जेमी सिडन्स (Jamie Siddons) अपना आपा खो बैठे और कैमरे में गाली देते हुए कैद हुए।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/Hashue/status/1565349943258546177?s=20&t=Vqly8diVvep9tzyor7ANUw

हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि उन्होंने गाली दी थी या नहीं लेकिन उनकी लिपसिंग को देखकर ऐसा ही लगा रहा है कि उन्होंने हिन्दी में गाली दी है। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वह अपनी इस वीडियो की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आज यानी 1 सितंबर (गुरुवार) को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच स्थान संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में खेला गया।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया।

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में ताबड़तोड़ 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।

Tags: एशिया कप 2022, जेमी सिडन्स, बांग्लादेश टीम,