SL vs BAN: एशिया कप से बांग्लादेश को बाहर करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने नागिन डांस कर के लिया बदला, VIDEO हुआ वायरल
SL vs BAN: एशिया कप से बांग्लादेश को बाहर करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने नागिन डांस कर के लिया बदला, VIDEO हुआ वायरल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज यानि 1 सितंबर की रात को श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अक्सर ये दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो क्रिकेट फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही माहौल एशिया कप 2022 में भी बना। श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश के जड़बे से जीत छीन ली और फिर इसके बाद जश्न मनाते हुए हार के जख्मों पर नमक लगाने के लिए नागिन डांस भी कर डाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गजब तरीके से वायरल हो रहा है।

श्रीलंकाई टीम ने जीत के बाद किया नागिन डांस

दरअसल, बांगलादेश और नागिन डांस का नाता बड़ा पुराना है। साल 2018 में श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद तमाम बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नागिन डांस के रूप में जश्न मनाया, साथ ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चिढ़ाया भी था। क्योंकि मेजबान होने के बावजूद लंकाई टीम निदाहस ट्रॉफी से बाहर हो गई थी।

इसके बाद से बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को ट्रोल करने के लिए नागिन डांस का सहारा लिया जाता है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2022 में बांगलादेश (SL vs BAN) को प्रतियोगिता से बाहर करने के बाद बदला लेते हुए नागिन डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी धूम मचा रहा है ।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आज यानी 1 सितंबर (गुरुवार) को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच स्थान संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में खेला गया।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया।

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में ताबड़तोड़ 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।