SL vs BAN: बेहद रोमांचक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराया, एशिया कप के सुपर-4 में एंट्री करने वाली बनी तीसरी टीम

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आज यानी 1 सितंबर (गुरुवार) को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच स्थान संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया।
बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में ताबड़तोड़ 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।
बांग्लादेश ने खड़ा किया 183 का बड़ा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहला झटका सब्बीर रहमान (Sabbir) के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) का शिकार बने। इसके बाद इस टीम का दूसरा विकेट महेदी हसन (Mehidy Hasan Miraz) के रूप में गिरा जो 26 गेंदों में 2 छक्के-चौके की मदद से 38 रन बनाकर हसारंगा (W Hasaranga) का शिकार बने।
वहीं, बांग्लादेश को तीसरा झटका मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के रूप में लगा जो 4 रन बनाकर चमिका करुणारत्ने (C Karunaratne) की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद महेश थीक्षाना (M Theekshana) ने शाकिब अल हसन (Shakib) को 24 रन पर आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया।
बांग्लादेश को पांचवां झटका अफिफ हुसैन (Afif Hossain) के रूप में लगा जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो 22 गेंदों में 2 छक्के-4 चौके की मदद से 39 रन बनाकर दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) का शिकार बने। फिर इस टीम को छठा झटका वनिन्दु हसरंगा ने महमूदुल्लाह को 27 रन पर आउट कर दिया।
इसके बाद चमिका करुणारत्ने ने महेदी हसन को 1 रन पर चलता कर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। अंत में इस मैच (SL vs BAN) में मोसादेक हुसैन 24 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि तस्कीन अहमद 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की पारी,184-8
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 45 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अपना पहला टी-20 खेल रहे इबादत हुसैन (Ebadot Hossain) ने छठे ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए। उन्होंने अपने पहले ओवर में पहले पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया।
निसांका 19 गेंदों में 20 रन बना सके। इसके बाद चरिथ असलंका को महमूदुल्लाह के हाथों कैच कराया। असलंका एक रन बना सके।इसके बाद श्रीलंका की टीम ने 77 रन पर चार विकेट गवा दिए। नौवें ओवर में तास्किन अहमद ने भानुका राजपक्षा को नईम के हाथों कैच कराया। राजपक्षा दो रन बना सके। कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों पर शानदार 60 रन बना कर खेल में जान डाल दी।
इसके बाद रही कसार श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने पूरी कर दी। श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।
Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका और बांग्लादेश,