SL vs AFG: किस्मत ने भी दिया अफगानिस्तान के बहादुर गुरबाज़ का साथ, फ़ील्ड अंपायर ने दिया आउट, थर्ड अंपायर ने बुलाया वापस, देखें VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 का पहला मुकाबला आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें लंकाई कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्ला गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरु की। गुरबाज़ ने महज़ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
लेकिन इससे पहले मैच में एक भरपूर ड्रामा देखने को मिला जिसके बाद श्रीलंकाई टीम में मातम छा गया। रहमानुल्ला गुरबाज़ को आउट करने का मौका श्रीलंका टीम के पास था, लेकिन किस्मत ने बहादुर का साथ दिया, जिसके बाद गुरबाज़ कैच आउट होने के बाद भी नॉट आउट हुए। क्या है पूरा मामला आइये जानते है।
गुरबाज़ पहले हुए आउट फिर नॉट आउट
यह घटना अफगानिस्तान के पारी की तीसरे ओवर की है। महेश दीक्षाना गेंदबाज़ी कर रहे थे इस ओवर की चौथी गेंद पर गुरबाज़ लंबा छक्का जड़ चुके थे। इसके ठीक बाद अगली ही गेंद पर गुरबाज ने फिर लंबा शॉट खेला लेकिन इस बार गुरबाज सही से टाइम नहीं कर पाए। यह गेंद सीधा लॉन्ग ऑन पर आ गई, जिसके बाद गुनाथिलका ने एक शानदार कैच पकड़ा।
पहली नज़र में बल्लेबाज़ आउट ही नज़र आ रहा था और अंपायर ने भी आउट का इशारा कर दिया। इस दौरान गुरबाज मैदान से बाहर जाने की पूरी तैयारी कर चुके थे। लेकिन तभी यहाँ से ड्रामा चालू हुआ। गुरबाज को वही रोका गया। मैदान पर आया दूसरा बल्लेबाज़ वापस भेजा गया और अम्पायर ने रीप्ले देखने का फैसला किया।
बड़ी स्क्रीन पर वीडियो चला तो पाया गया कैच के दौरान खिलाडी का पैर बॉउंड्री लाइन को छू गया है। जिसके बाद गुरब नॉट आउट करारा दिए गए। जिसके बाद गुरबाज ने 45 गेंदों पर 86 रन बनाये।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1566068649802182663?s=20&t=KoQRdvYFt19sPvXZXe0jcQ
ऐसा रहा मैच का हाल
श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi ) और दासुन शनाका आमने-सामने थे।
इस मैच (SL vs AFG) में पहले बल्लेबाजी करते हुए, अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने रहमानुल्ला गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) की अर्धशतकीय और इब्राहिम की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और श्रीलंका टीम को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीलंका की टीम 19वे ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना कर मैच जीत लिया है।
Tags: एशिया कप 2022, रहमानुल्ला गुरबाज़, श्रीलंका,