SL vs AFG: प्लेयर ऑफ द मैच फजल हक फारूकी ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया क्या किया है गेंदबाजी में बदलाव

By Akash Ranjan On August 28th, 2022
SL vs AFG: प्लेयर ऑफ द मैच फजल हक फारूकी ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया क्या किया है गेंदबाजी में बदलाव

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका से मिली शानदार जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज़ा गया।

उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी की मदद से टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। आइये जानते हैं, इस शानदार प्रदर्शन पर फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने क्या कहा ?

प्लेयर ऑफ द मैच फजल हक फारूकी का बयान

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मुकाबले में अपनी टीम अफगानिस्तान को जीत दिलवाने में टीम के युवा गेंदबाज फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें इनाम भी मिला। मैच खत्म होने के बाद उनको ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। जिसके बाद फारूकी ने कहा,

“मैं अपनी टीम के लिए एक जीत हासिल करने की कोशिश कर रहा था, वह आज की सरल योजना थी। नई गेंद से मैं अच्छी गेंद डालने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं दोनों काम करने में सहज हूं।”

फजल हक फारूकी रहे अफगानिस्तान की जीत के हीरो

मैच में फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने टीम के लिए धाकड़ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम के तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला मेडन ओवर भी फेंका। पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने विरोधी टीम के पहले ही ओवर में दो विकेट गिरा उसको बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने कुसल मेंडिस और चारित असलंका के साथ-साथ चमीका करुणारत्ने का भी पत्ता काटा।

Tags: एशिया कप 2022, प्लेयर ऑफ़ द मैच, फजल हक फारूकी, श्रीलंका और अफगानिस्तान,