SL vs AFG: सुपर-4 मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत कर चुनी गेंदबाज़ी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

एशिया कप (Asia Cup 2022) में आज यानी शनिवार से सुपर 4 के मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान (Sri Lanka vs Afghanistan) के बीच शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में मैच खेला जाएगा, जो भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आपको याद दिला दें कि एशिया कप की शुरुआत भी इन्ही दो टीमों के बीच मैच से हुई थी, जिसमे अफगानिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
श्रीलंका के पास मौका होगा कि वो पिछली हार का बदला ले सके जबकि अफगानिस्तान के प्लेयर्स जिस लय में चल रहे हैं उसके जीतने के चांस अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है।
श्रीलंका ने जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी
Sri Lanka have won the toss and they've decided to bowl first.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 3, 2022
श्रीलंका और अफगानिस्तान किसका पलड़ा है भारी?
श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) ने अब तक एक दूसरे के साथ इतने T20 मुकाबले नहीं खेले हैं। दोनों देशों की टीमों के बीच अब तक सिर्फ 2 ही T20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से एक में श्रीलंका ने तो एक में अफ़ग़ानिस्तान ने बाज़ी मारी है।
इसके अलावा बात करें वनडे की तो दोनों टीमें वनडे में एक दूसरे के आमने-सामने 4 बार आई हैं। जिसमें श्रीलंका ने 3 मैच में जीत हासिल की है तो अफ़ग़ानिस्तान एक मैच अपने नाम करने में सफल रही है। ऐसे में श्रीलंका का दबदबा वनडे में देखते ही बनता है। हालांकि T20 में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे के आमने-सामने एक सामान रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका टीम: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्संका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
अफ़ग़ानिस्तान टीम: हज़रातुल्लाह जजाई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, मोहम्मद नाबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान, अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फारूकी।
Tags: एशिया कप 2022, शारजाह, श्रीलंका और अफगानिस्तान, सुपर 4,