लगातार नज़रअंदाज हो रहे मोहम्मद सिराज ने आखिरकार BCCI को दे ही दिया मुंहतोड़ जवाब, बल्लेबाजों का काल बन मचाया कोहराम

By Twinkle Chaturvedi On September 14th, 2022
लगातार नज़रअंदाज हो रहे मोहम्मद सिराज ने आखिरकार BCCI को दे ही दिया मुंहतोड़ जवाब, बल्लेबाजों का काल बन मचाया कोहराम

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) साल दर साल से अपने अच्छे क्रिकेट का नजारा हमें दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद सिराज हाल ही में भारत (INDIA) के लिए खेले गए वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए थे। जिसमें उनका प्रदर्शन कातिलाना था। लेकिन टी20 टीम से उनकी दूरी अब भी बरकरार हैं।

सिराज इंग्लैंड के काऊंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सिराज ने काऊंटी टीम वॉर्विकशायर (WARWICKSHIRE) के लिए डेब्यू करते ही सिराज बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन गए। उन्होने अपने काऊंटी डेब्यू में 5 विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया हैं।

मोहम्मद सिराज ने काऊंटी क्रिकेट में किया शानदार डेब्यू

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजद भी उन्हें भारत के लिए टी20 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा हैं। लेकिन सिराज हाल ही में चर्चा का विषय बन गए हैं। सिराज के चर्चा में आने का विषय उनका शानदार काऊंटी क्रिकेट डेब्यू हैं।

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में इंग्लैंड की काऊंटी टीम वॉर्विकशायर के लिए डेब्यू किया। सिराज अपने डेब्यू मैच में ही बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे। सिराज ने 24 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 82 रन देकर विरोधी टीम के 5 बल्लेबाजों के अपना निशाना बनाया। सिराज के 5 विकटों के चलते विरोधी टीम मात्र 219 रन पर ही सिमट गई।

टी20 वर्ल्ड कप में सिराज को नहीं मिला मौका

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कल 12 सितंबर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की गई। इस टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी से फैंस खुश हैं। लेकिन ऋषभ पंत को बैक करने की वजह से फैंस भड़कते हुए भी नजर आए हैं। सिराज भारत के लिए पिछले वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आए हैं। जिसमें वह शानदार रहे थे।

सिराज ने भारत के लिए अब तक 13 टेस्ट, 10 वनडे और 5 टी20 मैच खेले हैं। सिराट ने 13 टेस्ट मैचों में 40 विकेट, 10 वनडे में 13 विकेट और 5 टी20 मुकाबलों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। सिराज पारी की शुरूआत के साथ डेथ गेंदबाजी करने में माहिर हैं। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में तो सिराज को जगह नहीं मिली हैं। लेकिन आशा रहेगी कि सिराज अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रख टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हों।

Tags: इंग्लैंड काऊंटी क्रिकेट, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज,