कभी टॉयलेट साफ करने वाला ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2022 में मचा रहा है धमाल, टीम के लिए बना मैच विनर

By Tanu Chaturvedi On October 29th, 2022
सिमी सिंह

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत हो चुकी है और इस वक्त आयरलैंड की टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ हर जगह हो रही है। इस साल इंग्लैंड को 5 रनों से हराने के बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ हो रही है। टीम का एक ऐसा स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो इस समय आयरलैंड टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कौन है वो शानदार खिलाड़ी और कैसा रहा उनका क्रिकेट का सफर…

क्या है इस खिलाड़ी का नाम

टी20 वर्ल्ड कप में हम जिस स्पिनर ऑलराउंडर खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं भारतीय मूल के आयरिश क्रिकेटर सिमी सिंह हैं। वह पंजाब के बठलाना के मूल निवासी हैं। इनकी सबसे शानदार बात है कि यह टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने अपने सपने को अधूरा नहीं छोड़ा और क्रिकेट खेलने के लिए आयरलैंड चले गये।

आज वह आयरलैंड के एक ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। उनके दोस्त ने उन्हें आयरलैंड आने के लिए कहा था, जब यह साफ हो गया था कि वह भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे।

वे स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड पहुंच गए लेकिन उनके लिए वहां पर रहना बिल्कुल भी आसान नहीं था। वहां पहुंचकर उन्हें एक स्टोर में पार्ट टाइम काम करना पड़ता था। वहां उनको टॉयलेट साफ करने का काम कराया जाता है। साल 2017 में आयरलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए शामिल किया है।

कैसा है सिमी सिंह का रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाड़ी सिमी सिंह अपनी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने का मौका यूं ही नहीं मिला है। सिमी सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। वे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। अभी तक इस खिलाड़ी ने आयरलैंड के लिए 35 वनडे मैच खेले, इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बदौलत टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जगह मिली थी।

Tags: आयरलैंड क्रिकेट टीम, टी20 वर्ल्ड कप, सिमी सिंह,
Exit mobile version