शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर लंदन में मना रहे छुट्टियाँ, जानिए कहां समय बिता रहे हैं दोनों

By Sameeksha dixit On June 17th, 2023
शुभमन गिल

शुभमन गिल: WTC फाइनल खत्म हो चूका है. इस फाइनल मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कई खिलाड़ियों को ट्रोल किया गया था. साथ ही प्लेइंग 11 पर भी कई सवाल खड़े हुए थे. बता दें की, इस फाइनल मैच में गिल का बल्ला भी कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाया था. अब फ़िलहाल तो गिल फाइनल मैच के बाद लंदन घूमने निकल गए हैं साथ ही सारा तेंदुलकर भी इस वक़्त लंदन के मज़े ले रही हैं.

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर लंदन में बिता रहे क्वालिटी टाइम

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले शुभमन गिल ख़ुद को पूरी तरह से तरोताज़ा महसूस करवाने के लिए छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं. वैसे तो सारा और शुभमन को अक्सर उनके फैंस साथ में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है.

इस बार शुभमन गिल भी लंदन में हैं वहीँ सचिन की लाडली बेटी सारा भी लंदन के मौसम का मज़ा ले रही हैं. सारा और गिल को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके विडियो एडिट किया करते हैं. वैसे तो यह दावा नहीं किया जा सकता की दोनों एक दूसरे के साथ हैं लेकिन इस वक़्त दोनों एक ही शहर में मौजूद हैं.

दोनों ने नहीं शेयर किया अपना लोकेशन

बता दें की, सारा और शुभमन गिल लंदन में हैं लेकिन दोनों ने अपना लोकेशन प्राइवेट रखा है. वैसे तो कुछ वक़्त पहले सारा ने अपने दोस्त के साथ एक फोटो शेयर की थी. उस फोटो को देखने के बाद गिल के फैंस बकः रहे थे की सारा ने गिल का दिल तोड़ दिया है.

इसी के साथ बता दें की, फाइनल को लेकर शुभमन गिल ने जो हरकत की थी उसके बाद से पूरी टीम पर ICC ने जुर्माना लगाया था. गिल इस वक़्त अपने करियर के पीक पर है और अब उनको विराट कोहली का उतराधिकारी भी कहा जाने लगा है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final में दीपक चाहर की इस हरकत से फूटा महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा, बर्बाद किया जीत का सारा प्लान

 

Tags: शुभमन गिल, सारा तेंदुलकर,
Exit mobile version