IND vs WI: शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के लिए खड़ी कर दी मुसीबत, शतक से मात्र 2 रनों से चुके

IND vs WI: शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के लिए खड़ी कर दी मुसीबत, शतक से मात्र 2 रनों से चुके

शुभमन गिलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदर जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। शिखर धवन ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बारिश से प्रभावित आज का मैच सिर्फ 36 ओवरों तक ही चला।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। रिवाइस्ड प्लेयिंग कंडिशन के हिसाब से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 35 ओवरों में 257 रनों का टारगेट दिया था। वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर ही ऑलआऊट हो गयी। भारतीय टीम ने (DLS METHOD) से 119 रनों से मुकाबला और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली हैं।

शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से काफी समय बाद टीम में वापसी की। इस वापसी से शुभमन गिल सीरीज के तीनों मैचों में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। सीरीज के पहले मैच में ही उन्होने अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी भी जड़ दी थी। पूरे सीरीज में शुभमन शानदार नजर आए हैं।

आज सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन ने 98 रनों की पारी खेली। वह शतक से सिर्फ दो रन से चूक गए। जिसका दुख फैंस के साथ-साथ उन्हें भी काफी हो रहा हैं। लेकिन उनकी शानदार पारी उन्हें आत्मविश्वास देगी। और भारत के आने वाले वनडे सीरीजों में उन्हें मौका दिया जा सकता हैं। शुभमन पूरे मौकों को अपने पक्ष में करते हुए नजर आए हैं।

शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में 3 मैचों में 205 रन बनाए हैं। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया हैं। शुभमन प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के साथ-साथ मैन ऑफ द मैच भी बने हैं। शुभमन गिल आईपीएल से ही लय में नजर आ रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो थोड़े फीके नजर आए लेकिन वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करते ही उन्होने प्लेयर ऑफ द सीरीज की खिताब जीतकर टीम में अपना मुकाम बनाना शुरू कर दिया हैं।

अपनी पारी पर शुभमन गिल ने दी प्रतिक्रिया

आज शुभमन गिल मात्र 2 रन से अपने शतक से चूक गए, प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच बनने के बाद शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

यह कड़वा था, मैं 100 रन बनाने की उम्मीद कर रहा था। बारिश होने के कारण यह मेरे नियंत्रण में नहीं था, लेकिन मैं अपनी पारी से खुश था। मैं पहले दो मैचों में आउट होने से निराश था, मैंने स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की। बारिश की छुट्टी के बाद, हमने अपनी वृत्ति को अपने ऊपर हावी होने दिया। जब हम आखिरी ब्रेक से पहले आउट हुए तो मुझे बस एक और ओवर चाहिए था। विकेट अच्छे थे, मुझे लगा कि 25-30 ओवर के बाद गेंद ग्रिप कर रही थी लेकिन वे शानदार थे।