सारा से ब्रेकअप को भुलाने के लिए SARA का सहारा ले रहे हैं शुभमन गिल, डिनर डेट की फोटो हुई वायरल
सारा से ब्रेकअप को भुलाने के लिए SARA का सहारा ले रहे हैं शुभमन गिल, डिनर डेट की फोटो हुई वायरल

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। एशिया कप से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill)ने जिंबाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल ने जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तहलका मचा दिया था और सचिन तेंदुलकर का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। वही आपको बता दे शुभमन गिल जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

शुभमन गिल कुछ समय पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं उसके बाद इन दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसी बीच सारा के साथ कुछ तस्वीरें शुभमन गिल की वायरल हो रही है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

ब्रेकअप के बाद डिनर करते स्पॉट किए गए शुभमन गिल

इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शुभमन गिल किसी लड़की के साथ डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि शुभमन गिल दुबई में सारा के साथ डिनर करते हुए देखे गए हैं हालांकि ये तस्वीरें कुछ ब्लर है। इन तस्वीरों में बैठी लड़की साफ नजर नहीं आ रही है।

कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों में बैठी लड़की सारा तेंदुलकर नहीं बल्कि सारा अली खान है। भारतीय टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक रेस्त्रां में खाना खाते हुए नजर आए हैं। कुछ लोग यह तस्वीरें दुबई की बता रहे हैं तो कुछ लोग इन्हें लंदन की कह रहे हैं। यह तस्वीरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट आ रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर की बेटी के साथ ब्रेकअप की खबरें आई थी सामने

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की कई सारी तस्वीर एक साथ वायरल हुई थी। जिसके बाद इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थी सुना जा रहा था कि सारा और गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सारा तेंदुलकर गिल के साथ-साथ उनकी बहन को भी फॉलो करने लगी थी। हालांकि कुछ दिनों बाद इन दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई है सुना जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसी बीच सचिन तेंदुलकर और सारा अली खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

Read More-रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रच दिया था इतिहास, विराट और धोनी को छोड़ दिया पीछे