शुभमन गिल ने केएल राहुल को देदी चुनौती, अब भारतीय टीम में जगह कर ली है पक्की

केएल राहुल की भारतीय टीम से जगह जाना अब बिल्कुल हो गया तय, इस खिलाड़ी ने ले लिया अब उनकी जगह

केएल राहुल (शुभमन गिल)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman gill) फिलहाल अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। मैच को दौरान उनको मौका मिलने की देर रहती है वह शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ कर लेते हैं। शुभमन गिल वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। इस बल्लेबाजी के बाद फैंस उन्हें केएल राहुल की जगह रख कर देख रहे हैं।

वनडे में ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 674 रन बनाए हैं। अपनी पारी में शुभमन ने एक सेंचुरी पूरी करने के साथ ही 4 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। इन्हीं में से एक मैच में बस दो रन दूर वो अपनी शतक पूरा करते करते रह गए थे। अपनी इस पारी से वो केएल राहुल के लिए टीम इंडिया में खतरा बनते नजर आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए 45 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शुभमन गिल (Shubman gill) के बल्ले से 45 रन निकले। शुभमन गिल (Shubman gill) ने वनडे मैच में डेब्यू न्यूजीलैंड में ही किया था। इस मैच में वो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। दरअसल, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में शुभमन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के लिए खेला था। इसके अलावा 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जो टेस्ट सीरीज जीती थी उसमें गिल ने अच्छा खेल दिखाया था।

ऐसे में केएल राहुल ने 45 मैचों में 1665 रन बनाए हैं। वनडे के अब तक के करियर में उन्होंने पांच शतक और 10 अर्धशतक जमाए हैं। शुभमन गिल अगर फॉर्म में रहे तो वो केएल की जगह रोहित शर्मा के साथ वनडे में ओपनिंग भी कर सकते हैं। टेस्ट में भी गिल ने बतौर ओपनर अपनी छाप छोड़ी है। इससे पहले भी कई टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और गिल ने ओपनिंग की है।

Exit mobile version