शुभमन गिल
शुभमन गिल

टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड सीरीज के वनडे मैच में बिजी है। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल ने डबल सेंचुरी लगाकर शानदार पारी खेली है। उन्होंने मैच में 208 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं, फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि शुभमन गिल किसके साथ रिलेशन में हैं। खैर अब इस बात को खुद शुभमन ने खुद ही कबूल लिया है कि उनकी रातों की नींदें उड़ी हुई हैं और वो किसके कारण उड़ी हैं, इस बारे में जानने के लिए आप खुद ही वीडियो देख सकते हैं।

शुभमन गिल ने कबूली ये बात

शुभमन गिल की रातों की नींदें उड़ी हुई हैं। उन्होंने इस बात को खुद कबूला है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल से रोहित शर्मा उनके प्री क्रिकेट शेड्यूल के बारे में पूछते हैं, तो शुभमन ने कहा कि रोहित, इशान और शुभमन का ये वीडियो हैदराबाद वनडे के बाद का है, जिसमें तीनों खिलाड़ियों ने तो मैच पर तो बात की लेकिन साथ ही कुछ बातें अपने बारे में मैच से हटकर भी साझा की।

गिल के रूममेट हैं ईशान

ईशान किशन, न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी पारी से अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। सिर्फ इशान किशन के चलते ही गिल की रूटीन क्यों गड़बड़ाती है और क्यों केवल उन्हीं के चलते उनकी रात की नींदें हराम होती है? ऐसा इसलिए क्योंकि ईशान किशन, शुभमन के रूममेट हैं, जिसका जिक्र गिल और ईशान ने रोहित शर्मा से बातचीत में साफ तौर पर किया है।

खेली है शानदार पारी

शुभमन टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार पारी खेली है। वह न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाकर शानदार परफॉर्मेंस दिखा चुके हैं। इसके साथ ही गिल 200 रन क्लब में शामिल हो गए हैं।