Shubman Gill

Shubman Gill: आईपीएल का 16 वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स जीत चुकी है. फाइनल मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच हुआ था. बता दें की, इस मुकाबले में बारिश हो गई थी जिसके बाद मैच 12:10 पर रात में फिर से शुरू हुआ था. इस मैच के बाद भी बहुत ही बाते उठी. खैर अगर गिल की पारी देखी जाए तो फाइनल मैच में वो फ्लॉप नज़र आए थे. आइए आपको बताते हैं की, कैसे गिल और गुजरात के कप्तान के बीच अब विवाद खड़ा हो गया है.

Shubman Gill नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024, लड़ाई बनी वजह

बता दें की, इस समय में शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बने हुए हैं, भले ही WTC फाइनल में गिल का बल्ला ना चला हो. लेकिन फिर भी इस खिलाड़ी के फैन्स निराश नहीं हैं और गिल को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं.

शुभमन गिल (Shubman Gill) का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन सभी ने देखा. गिल ने आईपीएल में शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन अब बताया जा रहा है की गिल आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे. हार्दिक पांड्या और गिल के बीच हुई लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई है.

इस बात को लेकर बढ़ा विवाद

दरअसल हुआ ऐसा की, शुभमन गिल कप्तानी करना चाहते हैं. उन्होंने इस बात को लेकर गुजरात के मैनेजमेंट से बातचीत की है. अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किस तरह से उनकी इस समस्या को हल करती है.

क्योंकि गिल गुजरात की एक अहम कड़ी हैं. गुजरात की तरफ से गिल ने प्रदर्शन किया वो यादगार प्रदर्शन बन गया. आईपीएल में गिल को ऑरेंज कैप भी मिली. अब सारा धरोमादर टीम मैनेजमेंट के ऊपर ही है. हार्दिक पांड्या और गिल दोनों ही टीम अहम पिलर हैं.

 

ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत