ASIA CUP 2022: श्रेयस अय्यर इन कारणों के चलते नहीं बने एशिया कप की टीम का हिस्सा, अब केवल एक ही चीज श्रेयस को दिला सकती हैं मौका

श्रेयस अय्यरः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI) टीम में वापसी करते दिखेंगे। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को भी दीपक चाहर और अक्षर पटेल के साथ-साथ स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया हैं। आज हम आपको श्रेयस के एशिया कप में मेन टीम में जगह ना बना पाने का कारण और वो कैसे जगह बना पाएंगे, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
इन कारणों के चलते श्रेयस अय्यर नहीं बने एशिया कप के मेन टीम का हिस्सा

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) भारत के हर दौरो में टीम का हिस्सा बनते नजर आए हैं। श्रेयस अय्यर की इस साल की शुरूआत शानदार रही थी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबलो में उन्होंने नाबाद रहते हुए तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जिसके चलते वो मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे। फिर इसके बाद आईपीएल (IPL) में भी टीम के लिए उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ दी20 सीरीज के दौरान श्रेयस पारी की शुरूआत अच्छे कर रहे थे।
लेकिन शॉर्ट गेंद के आगे उनकी कमजोरी सामने आती रही और वो विकेट खोते रहे। इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में भी श्रेयस के साथ शॉर्ट बॉल का किस्सा जारी रहा। वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) के वनडे सीरीज में श्रेयस शानदार नजर आए। लेकिन टी2 में उनका पुराना फॉर्म वापस से दिखने लगा। श्रेयस अय्यर अपनी मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी क्रम को बिल्कुल भी संभाल नहीं पा रहे थे।
श्रेयस बल्लेबाजी करते वक्त काफी ज्यादा स्ट्रगल करते हुए नजर आते रहे हैं। जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। फिर उन्होने आखिरी टी20 मैच में आकर 40 गेंदों में 64 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन यह पारी एशिया कप में उनकी जगह बनाने के लिए काम नहीं आ पायी। दीपक हुड्डा को टीम ने श्रेयस के आगे रखते हुए जगह दी।
इस तरह से श्रेयस अय्यर बन सकते हैं एशिया कप के मेन टीम का हिस्सा

श्रेयस अय्यर एशिया कप (ASIA CUP) के लिए चुने गए तीन स्टैंडबॉय प्लेयर्स में से एक हैं। श्रेयस अय्यर की जगह पर दीपक हुड्डा को रखा गया हैं, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) टीम में ऑलराऊंडर के तौर पर प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की मौजूदगी टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती बनाएगी। इन खिलाड़ियों के रहते श्रेयस का स्टैंडबॉय से मेन टीम में जाना असंभव हैं।
अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हुए तो इनकी जगह पर श्रेयस को मौका मिलेगा। एशिया कप का पिछला टूर्नामेंट साल 2018 में खेला गया थाय़। जिसे भारत ने अपने नाम किया था। इस सीजन में भी भारत की कोशिश यही रहने वाली हैं, ऐसे में भारत अपने खिलाड़ियों को चोटिल होते हुए नहीं देखना चाहेगी। लेकिन किसी खिलाड़ी की चोट ही श्रेयस को टीम में जगह दिला सकती हैं। एशिया कप का पहला मुकाबला भारत पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को खेलते नजर आएगी।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर,
