शोएब अख़्तर का पहली बार क़बूलनामा, कहा- “मेरा असली मक़सद सचिन को आउट नहीं बल्कि मारना था”

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
शोएब अख़्तर का पहली बार क़बूलनामा, कहा- "मेरा असली मक़सद सचिन को आउट नहीं बल्कि मारना था"

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर (Shoaib Akhtar) ने आज तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। अख़्तर के अनुसार उनका असली मकसद बल्लेबाजों को गेंद डालना नहीं होता था बल्कि उन्हें जख्मी करना होता था। बीते दिनों एक जाने माने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करने के दौरान अख्तर ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बताया कि टीम इंडिया के पूर्व दिगज्ज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को भी जख्मी करना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहें।

शोएब अख़्तर चाहते थे सचिन को ज़ख़्मी करना

दरअसल, साल 2006 में भारत और पकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत के बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस का सामना कर रहे थे। इस मैच में शोएब अख़्तर (Shoaib Akhtar) सचिन को अपनी गेंद से चोटिल करना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद शोएब अख्तर ने लगभग 15 साल बाद एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरन किया है। अख्तर ने कहा कि,

“मैं यह पहली बार बता रहा हूं। मैं जानबूझकर उस टेस्ट मैच में सचिन को मारना चाहता था। मैंने सोच लिया था कि मुझे किसी भी कीमत पर सचिन को जख्मी करना है। इंजमाम मुझे कह रहा था कि बॉल को विकेट सामने फेंकना, लेकिन मैं सचिन को मारने की सोच रहा था। मैनें एक गेंद उनके हेलमेट पर मार भी दी थी और मुझे लगा कि वह मर भी गया।”

शोएब अख़्तर हुए अपने मक़सद में नाकाम

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आगे बातचीत करते हुए पाकिस्तान के ही पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ की तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने मोहम्मद आसिफ जैसा गेंदबाज आजतक नहीं देखा। आगे बात करते हुए अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि,

“लेकिन जब मैनें वीडियो देखा तब मुझे पता चला कि सचिन ने अपना सिर बचा लिया है। मैंने इसके बाद भी उन्हें चोटिल करने की सोची। मोहम्मद आसिफ बहुत ही शानदार गेंदबाज रहे। मैंने शायद ही किसी को इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है, जिस तरह उस दिन आसिफ ने की थी।”

गौरतलब, रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपनी तेजतर्रार गेंदों से सबको जमकर परेशान किया है। उन्हें बल्लेबाजों को गेंद से चोट पहुंचाना बेहद पसंद था। शायद उन्हें अच्छा लगता है जब बल्लेबाज उनकी गेंद से चोटिल होने के बाद दर्द से कराहता है।

Tags: रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर, सचिन तेंदुलकर,