पैगंबर मोहम्मद से जुड़े विवाद में कूदे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, भारत सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

By Akash Ranjan On June 10th, 2022
पैगंबर मोहम्मद से जुड़े विवाद में कूदे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, भारत सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं इस विवाद में कुछ लोग सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को सपोर्ट कर रहे हैं तो, कुछ लोग भारत सरकार की कार्रवाही का स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में शोएब अख्तर ने भारत सरकार की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

शोएब अख्तर ने भारत सरकार के लिए कही ये बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर (Shoaib Akhtar) ने अपने ट्वीट में कहा है कि पैगंबर मोहम्मद का सम्मान उनके लिए सब कुछ है। शोएब ने आगे लिखा है- हमारा जीना, मरना और कुछ भी करना सिर्फ़ और सिर्फ़ उनके लिए है। इस शर्मनाक व्यवहार के लिए दोषी व्यक्ति को निलंबित करने के भारत सरकार के फ़ैसले का मैं स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए और ऐसे क़दम उठाने चाहिए ताकि ऐसी चीज़ें फिर कभी न हों। शोएब अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि,

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1534952101905805315?s=20&t=Rb0ZaSIoG6Jy20_c6no6fw

” पैगंबर मोहम्मद साहब का सम्मान ही हम लोगों के लिए सबकुछ है। हमारा जीना-मरना और कुछ भी करना सिर्फ और सिर्फ उनके लिए है। हमारे प्यारे पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर कहे गए असम्मानजनक शब्दों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस शर्मनाक हरकत करने वाले लोगों को सस्पेंड करने के भारतीय सरकार के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। भारतीय सरकार को यह तय करना चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और इस तरह की चीजें फिर से ना हो।”

क्रिकेट में भारत पाक के बीच रिश्ता

भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी मुल्क हैं। दोनों देशों की भाषा और कल्चर मिलता-जुलता है। जब-जब पाकिस्तान और भारत के रिश्ते की बात सामने आती है। दिमाग में सबसे पहले क्रिकेट का नाम आता है। भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट को सबसे ज्य़ादा देखा और पसंद करा जाता है। क्रिकेट को लेकर दोनों ही देशों में दिवानगी है। लेकिन, फैंस को सियासत के चलते दोनों टीमों का मैच देखने को नहीं मिलता है।

अगर हम क्रिकेट के लिहाज से भारत और पाकिस्तान पाकिस्तान के रिश्तों की बात करें तो साल 2009 के बाद से दोनों टीमों के बीच संबध अच्छे नहीं रहे हैं। उस साल मुंबई के ताज होटल में दिल दहलाने वाला अटैक हुआ। जिसमें पाकिस्तान का हाथ बताया गया था। उसके बाद से ही दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई। वहीं राजनीति के चलते आईपीएल में पाक खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाता हैं। दोनों ही मुल्कों में सियासत करने का सैम एजेंडा है।

Tags: पैगंबर मोहम्मद, भारत सरकार, शोएब अख्तर,