Shikhar Dhawan ने बताया कैसे अंतिम ओवर में बनाया मास्टर प्लान जिससे भारतीय टीम को मिली शानदार जीत

इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। जिसमें भारतीय टीम ने 22 जुलाई को खेले गए पहले मैच मे वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में शिकस्त दे दी है। टॉस हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 309 रनों का लक्ष्य दिया है। इसी दौरान टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार पारी खेली है शिखर धवन ने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली है।
वही शिखर धवन को मैन आफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है। वही आपको बता दें मैच जीतने के बाद शिखर धवन ने एक बड़ा बयान भी दिया है। शिखर धवन ने बताया है किस तरह से आखरी ओवर में उन्होंने मास्टर प्लान बनाया था।
मैच जीतने के बाद शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान

दरअसल टाॅस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की जिसने शिखर धवन और शुभमन गिल की नई सलामी जोड़ी ने की शानदार पारी खेली। जिसमें शुभमन गिल ने 64 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के आउट होने के बाद शिखर धवन के साथ साझेदारी करने के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं। श्रेयस अय्यर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए हैं। इन के आउट होने के बाद फिर कप्तान शिखर धवन ने 97 रन बनाकर अपने निजी स्कोर पर आउट हो गए।
जिसके चलते हैं भारत ने 308 रन बनाए और वेस्टइंडीज की टीम को 309 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन मुकाबला किया है। 50वें ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन मोहम्मद सिराज ने 11 रनों पर ही उन्हें आउट कर दिया जिसके बाद वेस्टइंडीज को 3 रनों से हारना पड़ा। जीतने के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा ने बहुत बड़ा बयान दिया था उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने आखिरी और में मास्टर प्लान बना दिया।
शिखर धवन ने कहा अंत में हो रही थी घबराहट

इस वक्त कप्तानी की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। शिखर धवन ने बयान देते हुए कहा कि मैं शतक नहीं लगा पाया हूं इस पर बहुत निराश हूं। मेरी टीम ने बेहतरीन प्रयास करते हुए टीम को जीत दिलाई लेकिन मुझे अंतिम ओवर में बहुत घबराहट हो रही थी। क्योंकि मुझे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि मैच इस मोड़ पर पहुंच जाएगा।
लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी जहां हमने फाइनल लेग को पीछे धकेला और इससे हमें वास्तव में मदद मिली। चर्चा यह भी हो रही थी कि हम जितना हो सके बड़ी बाउंड्री का उपयोग करें। हमें अब आगे आने वाले मैचों को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। हमें और भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Tags: भारतीय टीम, वेस्टइंडीज, शिखर धवन,