Shikhar Dhawan करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी, इससे पहले सिलेक्टर्स ने इन 6 खिलाड़ियों को दी है कप्तानी की कमान

By Satyodaya On July 21st, 2022
Shikhar Dhawan करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी, इससे पहले सिलेक्टर्स ने इन 6 खिलाड़ियों को दी है कप्तानी की कमान

भारतीय टीम ने अंग्रेजी टीम को उन्हीं के घर में शिकस्त देकर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है जिसकी तैयारियां जोरों से हो चुकी हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर 22 जुलाई से जाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अबकी बार कप्तानी रोहित शर्मा नहीं बल्कि शिखर धवन करने वाले हैं। दरअसल बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया है जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।

जिसको लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे और उपकप्तान रविंद्र जडेजा नजर आने वाले हैं। वही आपको बता दें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस साल के सातवें कप्तान होने वाले हैं।

शिखर धवन को दी गई वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी

आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसमें रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि शिखर धवन कप्तान के तौर पर नजर आने वाले हैं। सिलेक्टर्स ने कप्तानी की कमान शिखर धवन को दे दी है। वहीं उप कप्तानी की कमान रविंद्र जडेजा को दी गई है।

इससे पहले सिलेक्टर्स ने 2022 में छह अलग-अलग कप्तानों को चुनाव किया था। इससे पहले ऐसे खिलाड़ी रह चुके हैं जिन्हें भारतीय टीम की कप्तानी की कमान दी जा चुकी है। अब तो यह देखना होगा कि शिखर धवन एक सफल कप्तान के रूप में साबित हो पाते हैं या नहीं। तो आइए जानते हैं कि शिखर धवन से पहले किन किन खिलाड़ियों को कप्तानी की कमान दी जा चुकी है।

इन 6 खिलाड़ियों को सौंपी जा चुकी है कप्तानी की कमान

शिखर धवन से पहले 2022 में सेक्टर्स भारतीय टीम की कप्तानी की कमान 6 खिलाड़ियों को सौंप चुके हैं। सबसे पहले रोहित शर्मा को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 6 मैचों की वनडे सीरीज और 9 मैचों की t20 सीरीज की कप्तानी सौंपी जा चुकी है। उसके बाद विराट कोहली को 1 टेस्ट मैच की कप्तानी सौंपी गई। केएल राहुल को 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच की कप्तानी सौंपी गई। ऋषभ पंत को 5 मैचों की टी-20 सीरीज की कप्तानी सौंपी जा चुकी है। हार्दिक पांड्या को दो टी-20 मैच की कप्तानी दी जा चुकी है। जसप्रीत बुमराह को एक टेस्ट मैच की कप्तानी दी जा चुकी।

ALSO READ:-Suryakumar Yadav की पर्सनल लाइफ है बहुत ही ज्यादा रोमांटिक, जानिए कैसी थी उनकी लव स्टोरी

Tags: रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज, शिखर धवन,
Exit mobile version