Shikhar Dhawan को वनडे टीम की कप्तानी तो वहीं संजू सैमसन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, आज हो सकता है टीम का ऐलान

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है। साउथ अफ्रीका टीम भारत के दौरे पर आई हुई है। साउथ अफ्रीका टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएंगी।
आपको बता दें कि इस ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं बल्कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में दी जा सकती है।
शिखर धवन को दी जा सकती है वनडे सीरीज की कप्तानी
आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच खेल रहे हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप खेलना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
जिसकी जगह पर भारतीय टीम की कप्तानी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में दी जा सकती है। शिखर धवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए तीनों मैच जीतकर क्लीनस्वीप किया था। इस दौरान शिखर धवन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
संजू सैमसन को बनाया जा सकता है उपकप्तान
आपको बता दें कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया जा सकता है। वैसे भी संजू सैमसन को T20 वर्ल्ड कप टीम में न शामिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सिलेक्ट से पर कई सवाल खड़े किए गए थे। संजू सैमसन ने भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है इसके बावजूद भी संजू सैमसन को टीम इंडिया की तरफ से बहुत ही कम बार खेलता हुआ देखा गया हैं।
इसे भी पढ़ें-T20 वर्ल्ड कप में 2022 में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की ये 3 गलतियां पड़ सकती है भारी, हाथ से निकल जायेगी ट्रॉफी
Tags: शिखर धवन, संजू सैमसन,