खेल मंत्रालय ने जारी की पुरस्कारों लिस्ट, जानिए किसे मिलेगा मेजर ध्यानचंद अवार्ड, रोहित शर्मा के कोच को मिला बड़ा सम्मान

By Tanu Chaturvedi On November 15th, 2022
खेल मंत्रालय

खेल मंत्रालय ने इस साल के पुरस्कृत किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट निकाल दी है। ये पुरस्कार 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में बांटे जाएंगे। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है, साथ ही बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय , महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल, अविनाश साबले शामिल हैं।

आपको बता दें कि अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए अपनी दावेदारी की है। शरत कमल ने इस साल बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने पुरुष एकल वर्ग, पुरुष टीम, मिश्रित युगल वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था। इसलिए सरकार ने उन्हें मेजर ध्यान चंद अवार्ड देने का फैसला किया है।  बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

क्रिकेट के नाम केवल एक अवार्ड

क्रिकेट की फील्ड में एक अवॉर्ड दिया जाएगा। ये अवार्ड भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड को दिया जाएगा। ये अवॉर्ड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड कैटेगरी में दिया जाएगा।

किसको मिलेगा कौन सा पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : अचंता शरत कमल

अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी(शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी(जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार ( नियमित श्रेणी में कोचों के लिये) : जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम श्रेणी : दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ।

Tags: अचंता शरत कमल, शरत कमल,
Exit mobile version