ICC WTC 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन मैच खेले हैं। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी शेन वाटसन अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं दरअसल उन्होंने यह बयान विश्व कप टेस्ट चैंपियन 2023 के फाइनल मुकाबले को लेकर दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी कर दी है उन्होंने बताया है कि कौन सी टीमें फाइनल मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगी।
उन्होंने बताया है कि साउथ अफ्रीका नंबर वन टीम है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीत लिया है और प्वाइंट्स टेबल में बढ़त हासिल कर ली है। आर्टिकल में जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या बयान दिया गया है जो चर्चा में आ गया है।
शेन वाटसन ने की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका बेहद मजबूत टीम बन चुकी है साउथ अफ्रीका फाइनल के लिए दावेदार पेश कर रही है। उन्होंने कहा है कि अभी जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल में जगह न बना पाना मुश्किल होगा। यह दोनों टीमें ही बेहतर है बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के अलावा अच्छा क्रिकेट खेला है जहां वह टर्निंग परिस्थितियों में खराब खेलते थे।”उन्होंने इन दो टीमों को बेहतरीन टीम में बताई है और यह दोनों ही फाइनल में खेलेगी यह भी तय कर दिया है।
भारत और पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

शेन वाॅटसन ने भारत और पाकिस्तान को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, आप भारत और पाकिस्तान को कभी भी डर के यहां नहीं कर सकते क्योंकि यह दोनों ही टीमें बेहतरीन खेलती है। क्योंकि उनके पास अपनी घरेलू परिस्थितियों के अलावा विदेशों में भी बहुत सारे मैच विजेता हैं।” उन्होंने कहां है कि,” हमें बहुत अजीब लगेगा अगर यह दोनों टीमें फाइनल में खेलती हुई नजर नहीं आई यह दोनों टीमें भी बेहतरीन टीमें हैं।”
Read More-एशिया कप 2022 में यह खिलाड़ी होगा शाहीन अफरीदी का रिप्लेसमेंट, बाबर आजम का ख़ास है ये घातक गेंदबाज़
