इन 5 एक्ट्रेस ने किया बॉलीवुड के किंग खान के साथ काम करने से इनकार, वजह जानकर रह जाएँगे हैरान

By Vaishali shukla On May 22nd, 2022
इन 5 एक्ट्रेस ने किया बॉलीवुड के किंग खान के साथ काम करने से इनकार, वजह जानकर रह जाएँगे हैरान

बॉलीवुड के मशहूर खानों में से एक किंग खान यानि शाहरूख खान को तो सभी जानते है. फिल्म ‘दीवाना’ से अपने करियर  शुरुआत करने वाले शाहरुख़ खान ने कई सारी हिट फिल्मों में काम कर चुके है. बॉलीवुड में आने के कुछ सालों तक उन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष किया. लेकिन फिर उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली. बता दें उन्होंने लगभग 80 से भी अधिक मूवीज और 14 फिल्मफेयर अवार्ड्स हासिल किये है. इसी साथ वो सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोडूसर भी है.

जैसा की आप सब जानते है कि छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस शाहरुख़ खान के साथ काम करना चाहती है, लेकिन क्या आप ये जानते है कि बॉलीवुड की कुछ ऐसी सफल एक्ट्रेसस है. जिन्होंने किंग खान के साथ काम करने से बिलकुल मना कर दिया था. आइये जानते है कि वो कौन सी एक्ट्रेसस है, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया था .

कंगना रनौत (KANGNA RANAUT)

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर है बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत का. कंगना किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती है. बता दे कंगना ने आज तक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान के साथ काम नहीं किया है. कंगना ने अपने कई सारे इंटरव्यू में ये बात कही है कि उनको बॉलीवुड के तीनो खानों के साथ काम नहीं करना है. वैसे तो कंगना, किंग खान की फैन है. लेकिन वो उनके साथ काम करेंगी या फिर नहीं ये तो वहीं जाने.

हेमा मालिनी (HEMA MALINI)

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी एक जानी-मानी अदाकारा है. बता दे किंग खान को सबसे पहला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक दिल आशना है मूवी से मिला था. वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी इस फिल्म की डायरेक्टर थी. एक रिपोर्ट की माने तो हेमा मालिनी कई बार ये बात कह चुकी है कि किंग खान काफी ज्यादा ओवरएक्टिंग करते है और उनकी एक्टिंग बिलकुल भी नेचुरल नहीं होती है. यही कारण है शायद आज तक हेमा और शाहरुख़ साथ नहीं दिखे है.

सोनम कपूर(SONAM KAPOOR)

इस लिस्ट में 3 नंबर पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘सोनम कपूर’. बता दे सोनम से जब भी ये सवाल पूछा जाता है कि वो किंग खान के साथ काम क्यों नहीं करना चाहती तो या तो वो इस बात का जवाब नहीं देती है या फिर वो कहती की शायद शाहरुख़ खान ही उनके साथ काम नहीं करना चाहते है.

एक रिपोर्ट्स की माने तो ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने पहले सोनम कपूर को पसंद किया था. बाद में यह रोल अनुष्का शर्मा को मिल गया था.  ये मूवी काफी ज्यादा हिट हुई थी और अनुष्का शर्मा का भी इससे खूब नाम हुआ था. सोर्स के अनुसार सोनम कपूर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था क्योकि किंग खान उनको काफी बड़े लगते है.

करिश्मा कपूर(KARISHMA KAPOOR)

करिश्मा कपूर 90 के दशक की सफल एक्ट्रेसस में से एक मानी जाती है.बता दे इन्होंने भी बॉलीवुड के शाहरुख खान के साथ काम करने से मना कर दिया था. बता दे करिश्मा कपूर ने उनके साथ “कुछ कुछ होता है” फिल्म करने से मना किया था. बाद में उन्होंने फिल्म अशोका में भी उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था. आखिर में ये रोल करीना कपूर को दे दिया गया था.

श्रीदेवी(SRIDEVI)

अपने हुस्न और एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनको शायद की कभी कोई भूल पाए. टॉप एक्ट्रेसस में से एक श्रीदेवी ने भी शाहरुख़ खान के साथ काम करने से माना किया था. बता दें शाहरुख खान की एक सुपर हिट मूवी डर के लिए पहले श्रीदेवी को ही चुना गया था. लेकिन उनके मना करने के बाद दोनों साथ में फिल्म नहीं कर पाए. श्रीदेवी ने उनके साथ काम करने से क्यों माना किया ये तो आज तक पता नहीं चल पाया.

Tags: कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, शाहरुख़ खान, श्रीदेवी,
Exit mobile version