दामाद के बाहर होने से शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान ने शाहीन को ठीक से नहीं संभाला’

By Satyodaya On August 28th, 2022
दामाद के बाहर होने से Shahid Afridi ने दिया बड़ा बयान,कहा- 'पाकिस्तान ने शाहिन को ठीक से नहीं संभाला'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बाहर होने से पाकिस्तान टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। आज 28 अगस्त को भारत बनाम पाकिस्तान का महा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बाहर कर दिए गए हैं। दरअसल आपको बता दें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी श्रीलंका के गाल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा उनके घुटने में चोट आ गई थी।

इसी बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्टार तेज गेंदबाज के चोटिल होने पर बहुत बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने साफ तौर पर मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार ठहराया है। शाहीन अफरीदी का यह बयान इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है।

दमाद को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

दामाद के बाहर होने से Shahid Afridi ने दिया बड़ा बयान,कहा- 'पाकिस्तान ने शाहिन को ठीक से नहीं संभाला'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है मेडिकल ने उन्हें चार -छह हफ्तों तक का आराम दे दिया है। जिसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्टार आलराउंडर और कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान टीम के मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर बहुत बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने स्पोर्ट्स तक से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा है,

“पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शाहीन को सही से नहीं संभाला है। आप उन्हें सभी मैचों में नहीं खिला सकते हैं तेज गेंदबाजों की भी लंबी सेल्फ लाइफ होती है। हम कुछ खिलाड़ियों को मौका देकर उन खिलाड़ियों को रेस्ट दे सकते हैं हमारे पास वास्तव में ऐसे कुछ गेंदबाज है जिन्हें खिलाकर हम उन खिलाड़ियों को थोड़ा रेस्ट दे सकते हैं तेज गेंदबाज पर इतना बोझ नहीं पड़ेगा।”

शाहीन अफरीदी की कमी सभी गेंदबाजों को खलेगी

दामाद के बाहर होने से Shahid Afridi ने दिया बड़ा बयान,कहा- 'पाकिस्तान ने शाहिन को ठीक से नहीं संभाला'

शाहिद अफरीदी ने बहुत बड़ा बयान देते हुए कहा है कि,

“एशिया कप के टूर्नामेंट में शाहीन अफरीदी की गैरमौजूदगी बहुत ही गेंदबाजों को खेलने वाली है। मुझे उम्मीद है कि इस अवसर पर बेंच स्ट्रैंथ बढ़ेगी। यह एक ऐसा खेल है जिसमें एक खिलाड़ी नहीं खेल रहा बल्कि 11 खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं। शाहीन जब नहीं खेलेंगे तो सभी गेंदबाजों की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी और गेंदबाजों पर दबाव बनना जाहिर सी बात है।”

वही आपको बता दें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका है और सभी की निगाहें इसी मैच पर टिकी हुई हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Read More-IND vs PAK: “ऋषभ पंत को हटाने का कारण क्या हैं”- पंत को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस ने बीसीसीआई पर दागे बड़े सवाल

Tags: पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी, शाहीन अफरीदी,