ASIA CUP 2022: एशिया कप से पहले शाहीद अफरीदी का बड़ा ऐलान बताया भारत और पाकिस्तान में से किसकी होगी जीत

शाहीद अफरीदीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत 27 अगस्त से यूएई (UAE) में श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के मैच से होगी। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच के लिए खिलाड़ियों और फैंस के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। दोनों ही टीमें इस वक्त यूएई पहुंच चुकी हैं।
भारत और पाकिस्तान दोनों में सबसे सर्वश्रेष्ठ कौन हैं इसकी चर्चा हमेशा होती रहती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला साल 2021 के टी20 विश्व कप में हुआ था। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। अब भारत एक बार फिर टकराने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों में से कौन जीत दर्ज करेगा। इस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी (SHAHID AFRIDI) ने बड़ा बयान दिया हैं।
शाहीन अफरीदी ने बताया भारत और पाकिस्तान में से किसकी होगी जीत

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आपस से अपना जबरदस्त खेल दिखाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के मंच में इन दो देशों के मुकाबले से चार चांद लगने वाला हैं। भारत और पाकिस्तान में से कौन मुकाबला जीतेगा इसे लेकर अभी से काफी ज्यादा चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीन अफरीदी (SHAHID AFRIDI) ने आखिरकार किसकी जीत होगी इसे लेकर अपना बयान सामने रख दिया हैं।
हाल ही में शाहीद अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए नजर आए थे। शाहीद अफरीदी ने फैंस के काफी सारे सवालों का जवाब दिया हैं। एक यूजर ने अफरीदी से सवाल पूछते हुए लिखा कि- “पाकिस्तान बनाम भारत मैच में कौन सी मजबूत टीम हैं आपको क्या लगता हैं कौन जीतेगा”।
यहां देखें शाहीद अफरीदी का जवाब

शाहीद अफरीदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि- “यह निर्भर करता हैं कि कौन कम से कम गलतियां करता हैं।” किसी ने भी एक मिनट के लिए सोचा ही होगा की अफरीदी पाकिस्तान का नाम लेंगे। लेकिन उन्होने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, शाहीद अफरीदी,Depends on who makes the least mistakes.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 21, 2022
