पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चीफ सिलेक्टर और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर में शहनाईयां गूंज उठी हैं। पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी के घर लगातार शहनाईयां बजने वाली हैं। उनकी पहली और बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी का निकाह नासीर खान के साथ हो चुका है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ था शादी का कार्ड
शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी शादी में शाहीन शाह अफरीदी भी मौजूद रहे। अक्सा और नासीर की शादी करांची में हुई। दोनों के निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
छोटी बेटी का भी जल्द होगा निकाह
शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां है। उनमें छोटी बेटी अंशा अफरीदी की शादी भी शाहीन शाह अफरीदी से 3 फरवरी को होने वाली है। जी हां खबरे हैं कि शाहीन शाह अफरीदी शाहीद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद शाहीन शाह अफरीदी ने किया है। अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने भी पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा।
आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी और अंशा शाहिद की सगाई पिछले साल हुई थी। अंशा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था और वह अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। शाहीन शाह अफरीदी टीम पाकिस्तान के लिए बांए हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। वह पहले ओवर में ही विकेट लेने के लिए फेमस रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 25 टेस्ट मैचों में 99 विकेट, 32 वनडे मैचों में 62 विकेट और 47 टी20 मैचों में 58 विकेट चटकाए हैं।
