सारा तेंदुलकर लंदन में मिस्ट्री बॉय के साथ कर रही है पार्टी, शुभमन गिल से रिश्ता टूटने का मिल रहा है हिंट

By Adeeba Siddiqui On December 11th, 2022
सारा तेंदुलकर

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है. सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में घिरती हैं और अमूमन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सारा सोशल मीडिया फ्रीक हैं और वो अक्सर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को चीयर अप करते और सपोर्ट करते नजर आती हैं.

सारा तेंदुलकर आज कल एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है की इस बार सारा के सुर्खियों में आने की वजह बेहद दिलचस्प है. दरअसल सारा के सुर्खियों में आने की वजह एक मिस्ट्री बॉय है. चलिए जानते हैं कौन है ये मिस्ट्री बॉय.

इस मिस्ट्री मेन के साथ दिखाई दीं सारा तेंदुलकर

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज कल सुर्खियों में छाई हुई हैं. सारा में सुर्खियों में आने की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक तस्वीर है. सारा इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं और तस्वीर लंदन में किसी पार्टी की है.

सारा तेंदुलकर के साथ इस तस्वीर में एक लड़का नजर आ रहा है जिसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है की आखिर ये है कौन. तस्वीर में सारा के साथ नजर आ रहा ये लड़का सारा का बचपन का दोस्त ओरहान अवात्रामणि है. ओरहान को ओरा के नाम से जाना जाता है और ये बॉलीवुड में कई सेलेब्स के करीबी दोस्त हैं.

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है सारा

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को अब किसी पहचान की जरूरत वैसे तो नहीं ही है. सारा ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. सारा लाइक लाइट में बनी रहती हैं और उनके लाइमलाइट में रहने की वजह उनका स्टाइलिंग सेंस और उनके फैंस द्वारा हाईलाइट की गई उनकी छोटी बड़ी हरकतें होती हैं.

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें और विडियोज साझा करती रहती हैं. सारा की तस्वीरें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और उसे खूब प्यार देते हैं. अभी से कुछ वक्त पहले तक सारा और भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम एक दूसरे से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब जाकर बात साफ हुई है की दोनो के बीच कुछ खास नहीं था सिर्फ दोस्ती ही थी.

Tags: ओरहान अवात्रामणि, सारा तेंदुलकर,
Exit mobile version