फैमिली फंक्शन अटैंड करने पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, सारा तेंदुलकर की मराठी पोशाक पहने तस्वीरें हुई वायरल

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
फैमिली फंक्शन अटैंड करने पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, सारा तेंदुलकर की मराठी पोशाक पहने तस्वीरें हुई वायरल

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का क्रिकेट करियर कितना शानदार रहा है हम सब जानते है। उनके खेल के प्रति प्रेम ने दुनिया को क्रिकेट से प्यार करा दिया। सचिन तेंदुलकर अभी क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आते लेकिन हमेशा चर्चाओं में बने हुए रहते हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (SARA TENDULKAR) सोशल मीडिया में अपने तस्वीरों के वजह से छाई हुई रहती हैं। तेंदुलकर परिवार एक शादी अटेंड करने एक परिवार में पहुंचा था। इस फंक्शन के लिए सारा तेंदुलकर ने मराठी लुक कैरी किया था। उनके इस लुक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

मराठी पोशाक पहने नज़र आई सारा तेंदुलकर

Sachin Tendulkar की बेटी Sara Tendulkar के साथ अगर करना चाहते हैं काम तो जल्द करें अप्लाई ,पाए बेहतरीन सैलरी

सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया में अपने खूबसूरत तस्वीरों से जलवा बिखेरती रहती हैं। आईपीएल के इस सीजन में कई बार उन्हें स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को चीयर करते हुए देखा गया है। सारा तेंदुलकर की कुछ फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो मराठी पोशाक पहने नजर आ रही हैं। दरअसल सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए थे। इसी फंक्शन में सारा तेंदुलकर अपने मराठी लुक के साथ पहुंची थी।

 

 

 

अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर का हौसला बढ़ाती है सारा तेंदुलकर

Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) 2 साल से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुडें हुए हैं। लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2022 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला था। इस मैच से फैंस को उम्मीद थी की अर्जुन को डेब्यू का मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ अर्जुन को मौका ना मिलने पर फैंस भी काफी ज्यादा गुस्से में दिखे थे।

दिल्ली कैपिटल्स के मैच वाले दिन सारा ने अर्जुन की एक तस्वार खींची थी। जिसे उन्होने सोशल मीडिया अकाऊंट में डाला था। सारा ने रनवीर सिंह के गाने अपना टाइम आएगा को अर्जुन की फोटो के साथ अटैच किया था। इस से सारा तेंदुलकर अपने भाई का हौसला बढ़ाते दिखी थी।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर,