संजू सैमसन हुए दूसरे वनडे मैच से बाहर तो भड़के वसीम जाफर ने भी कही ये बात, खोल दी बीसीसीआई की पोल

संजू सैमसन को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे मैच से उन्हें बाहर कर दिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सैमसन की जगह दीपक हुड्डा का मौका दिया गया है। पिछले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी दूसरे वनडे से संजू सैमसन को बाहर करने के पीछे वजह किसी को समझ नहीं आ रही है। इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपना बयान सामने रखा है।
ट्वीट में बोले वसीम जाफर
वसीम जाफर ने ट्वीट में कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सैमसन को बाहर कर दिया गया, क्योंकि हमारे पास ऑलराउंडर और पार्ट टाइम विकल्प नहीं हैं। वसीम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर 8 हजार से ज्यादा लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अपनी बात में जाफर ने आगे कहा कि हमारे पास ऑलराउंडर्स की कमी इसलिए है कि हम जल्दी ही सभी को मैदान में उतारने के लिए उतावले रहते हैं। मगर कुछ खराब प्रदर्शन के बाद, जितनी तेजी से वो अंदर आए थे, उतनी ही तेजी से बाहर भी कर दिए जाते हैं।
विजय शंकर, शिवम दुबे और क्रुणाल पंड्या ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं। हमें उन्हें डवलप होने के लिए थोड़ा धैर्य दिखाने की जरूरत है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं संजू सैमसन के टीम से बाहर होने के कारण उनके फैंस का दिल टूट गया है। ऑलराउंडर के अलावा गेंदबाजों के बैकअप को लेकर वसीम जाफर बोले कि बॉलिंग मशीन और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट होने के कारण बल्लेबाजों ने नेट्स में गेंदबाजी करना बंद कर दिया है।
यहां देखें ट्वीट
Sanju was dropped despite playing well cos we don't have enough all rounders and part time options. My two cents on why there's a dearth of all rounders and part timers. #NZvIND #SanjuSamson pic.twitter.com/78nKQStEkK
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 27, 2022
आपको बता दें कि संजू सैमसन ने पिछले वनडे में 36 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरा मैच भी बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। भारत ने दूसरे मैच में 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे, मगर इसके बाद भारी बारिश के चलते मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
Tags: टीम इंडिया, वसीम जाफर, संजू सैमसन,