संजू सैमसन को इंडिया ए की कप्तानी के बाद अब भारतीय टीम में मिलेगा बड़ा रोल, चलेगी सब पर उनकी हुकुमत

By Satyodaya On September 27th, 2022
साउथ अफ्रीका के खिलाफ Sanju Samson को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चलेगी सब पर उनकी हुकुमत

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा, लेकिन इससे पहले ही बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने एक बड़ी खबर सबके सामने रखी है। अब इस सीरीज की शुरुआत में थोड़ा वक्त है लेकिन उससे पहले ही न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कप्तानी करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आइए इस बारे में पूरी खबर जानते हैं।

मिली टीम की उप कप्तानी

संजू सैमसन

असल में टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे सीरीज में भारतीय सिलेक्टर्स में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया और कुछ नए खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया। लेकिन अब सबसे बड़ी खबर सामने आए हैं कि आने वाले वनडे सीरीज में संजू सैमसन को अफ्रीका टीम के खिलाफ भारतीय टीम का उप कप्तान बना दिया गया।

लंबे समय से संजू भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संजू न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह आईपीएल में भी वह राजस्थान रॉयल की कमान संभाले हैं। ऐसे में कप्तानी का अनुभव भी उनको है।

संजू ने खूब दिखाया दम

संजू सैमसन

संजू सैमसन को आईपीएल के अलावा कई सारी घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए देखा गया। उन्होंने अपने आपको साबित भी किया है। लेकिन इसके बाद भी चयनकर्ता उन पर नजर नहीं डाल रहे हैं। संजू ने भारत के लिए वाइड बॉल क्रिकेट में डेब्यू जरूर किया, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

इस वजह से भारतीय फैंस के साथ कई सारे दिग्गज क्रिकेटर ने भी चयनकर्ताओं के काम पर सवाल उठाए। संजू को आईसीसी t20 विश्व कप 2022 में भारत के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया, जिसकी वजह से बीसीसीआई की बहुत आलोचना भी की गई। सांसद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छह वनडे और ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 176 और 296 रन बनाए।

Read More-टीम इंडिया में पक्की हुई Sanju Samson की एंट्री, विराट कोहली के दोस्त को मिल सकता है टीम में मौका

Tags: बीसीसीआई, संजू सैमसन, साउछ अफ्रीका,