“ऐसे ही कोई नहीं बन जाता भगवान ” सचिन तेंदुलकर ने चूल्हे पर बनी रोटी जमीन पर बैठ कर खाया तो वीडियो हुआ वायरल

सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया से भले ही दूरी बना की है, लेकिन फिर भी अब तक उनका दिल दिमाग इधर ही रहता है. सचिन तेंदुलकर वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सचिन तेंदुलकर अमूमन क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं.

इसी के साथ सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर अमूमन अपनी तस्वीरें और फोटोज डालते रहते हैं और अपने फैंस से हर छोटी बड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. सचिन ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिससे इस बात का सीधा उद्धरण मिलता है की सचिन आज भी कितने फैंस के दिलों में बसते हैं. चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में.

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एक बेहद साधारण इंसान है. करोड़ो की संपत्ति के बाद भी उनके अंदर घमंड नहीं है और इस बात का उद्धरण उन्होंने खूब कई बार दिया है. हाल में तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो एक साधारण इंसान की तरह चूल्हे पर रोटी बनाते नजर आ रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर इस वीडियो को देख कर लगेगा ही नहीं की वो एक अमीर इंसान हैं, क्योंकि वो इतनी सादगी और साधारण तरीके से राजस्थान में एक मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं और वहां पर मौजूद महिलाओं से बात चीत करते हुए दिख रहे हैं. सचिन महिलाओं से कहते हैं की गैस पर बने हुए खाने में स्वाद नहीं होता है जो बात चूल्हे पर बने खाने में होती है.

वीडियो में रोटी बनाते नजर आए सचिन

सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘चूल्हे पर बने खाने का स्वाद अनोखा होता है’. वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे सचिन खुद तो रोटी बनाते ही हैं साथ ही महिलाओं द्वारा दी गई घी लगी रोटी को काफी चाव से खाते हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं लोग इससे सचिन के अच्छे व्यवहार का अंदाजा लगा रहे हैं और उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं.

फैंस का आया ये रिएक्शन

सचिन तेंदुलकर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में फैंस तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘ग्रेट ह्यूमन बीइंग, ऐसे ही नहीं इन्हें भगवान कहा जाता है’. तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सच में उन दो लेडीस को नहीं पता है कि वह जिस पर्सन से मिल रही है जिसको खाना खिला रही है उससे इस दुनिया में ना जाने कितने लोग उनसे मिलना चाहते हैं.’ इसी तरह कई यूजर्स ने कई तरह के कॉमेंट करते हुए सचिन तेंदुलकर को अपना प्यार दिखाया.