Sachin Tendulkar को इस खिलाड़ी के संन्यास लेने से हुआ बहुत दुख, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

By Satyodaya On September 17th, 2022
Sachin Tendulkar को इस खिलाड़ी के संन्यास लेने से हुआ बहुत दुख, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को रिकॉर्ड का बादशाह भी बोला जाता है। क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर टेनिस के भी प्रशंसक हैं टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने जब बीते दिन संन्यास का ऐलान किया तो सचिन ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट किया। इसको पढ़कर सभी लोग भावुक हो गए।

आखिरी बार खेलेंगे फेडरर

टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने पेशेवर टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। स्विजरलैंड के 41 साल के सुपरस्टार ने बीते 15 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा और इसमें अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। फेडरर ने कहा कि अगले सप्ताह लंदन में वह लीवर कप में आखिरी बार खेलते दिखाई देंगे। 20 ग्रैंडस्लैम खिताब फेडरर ने जीते।

सचिन ने किया भावुक पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 सेंचुरी का रिकॉर्ड कायम करने वाले सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि-

‘क्या करियर है, रोजर फेडरर. हमें आपके टेनिस के ब्रांड से प्यार हो गया. धीरे-धीरे आपके टेनिस की आदत हो गई और आदतें कभी खत्म नहीं होती, वो तो हमारा हिस्सा बन जाती हैं. ऐसी सभी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद.’

अगर रोजर फेडरर के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने 24 साल में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने अपने फैंस और प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों का शुक्रिया किया। 41 साल की उम्र में उन्हें ऐसा लगता है कि इस खेल को छोड़ने का समय आ चुका है।

इसे भी पढ़े-IND vs AUS: फिर सामने आई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स की गलत हरकत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत के नाम पर डराया

Tags: रोजर फेडरर, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version