ऐसी क्या थी मजबूरी जो क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर लंदन के एक कमरे में 17 घंटे तक बंद रहे, जानिए पूरा मामला

By Aditya tiwari On May 25th, 2022
ऐसी क्या थी मजबूरी जो क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर लंदन के एक कमरे में 17 घंटे तक बंद रहे, जानिए पूरा मामला

क्रिकेट जगत में आये दिन कई नए खिलाडी आते है और कई खिलाडी चले जाते है  लेकिन अगर बात हो रही हो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) की तो भला उनको कौन नही जनता है जी हाँ संन्यास के 10 साल बाद आज भी सचिन की फैन फॉलोइंग किसी भी एक्टिव खिलाड़ी से ज्यादा है. सचिन एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने इस देश में क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है. बतौर बल्लेबाज़ शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जिससे सचिन ने अपने बल्ले से बनाया न हो.

सचिन तेंदुलकर एक ऐसे खिलाड़ी है जिसके पिच पर उतरते ही एक रिकॉर्ड उनके साथ जुड़ जाता था. सचिन अपने खेल से और अपने किस्सों के चलते हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बने रहते है आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे ही एक किस्से के बारे में बतायेंगे जब सचिन लंदन के एक कमरे में 17 घंटे तक बंद रहे.

जब सचिन तेंदुलकर लंदन के एक कमरे में 17 घंटे बंद रहे थे

सचिन तेंदुलकर

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने खेल से तो हर भारतीय का दिल तो जीत ही चुके है लेकिन उनकी  जिंदगी के  कुछ ऐसे अनसुने किस्से हैं जिसे शायद कुछ ही लोग जानते होंगे उनमे से एक किस्सा है सचिन का लंदन के कमरे में 17 घंटे बंद रहना क्या था पूरा मामला आइये जानते है

दरसल साल  2010 में  जब सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड फेमस ओपस के लिए स्पेशल फोटोशूट कराने के लिए राजी हो गए थे. बता दें की अगर सचिन किसी काम को करने के लिए हां कर दे तो पूरी शिद्दत के साथ उसे पूरा करने में अपनी जान लगा देते है. इस शूट की लोकेशन लंदन का एक स्टूडियो था. इस शूट के लिए जो समय तय किया गया वो कुछ घंटों का ही था.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट जगत की सबसे महंगी किताब के लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल शूट का काम शुरू हुआ. पांच कैमरामैन, मैकअप मैन, डायरेक्टर, प्रोडयूसर वगैरह को लेकर पूरी टीम तैयार थी. एक क्लिक फिर दो क्लिक  करते-करते लाखों क्लिक हो गए. बता दें की शूट में जहां सचिन तेंदुलकर को खुद संतुष्टि नहीं मिली अपने परफॉर्मेंस से वहां उन्होंने दोबारा शूट करने की रिक्वेस्ट की. ऐसे करते हुए पहले एक घंटा गुजरा फिर दो गुजरे फिर तीन गुज़रे  ऐसा करते-करते करीब 17 घंटे गुजर गए तब जाकर शूट खत्म हुआ इस दौरान सचिन शूट को छोड़ बाहर गए ही नहीं.

हालाकि  17 घंटे की मेहनत के बाद दुनिया के सामने जब यह  किताब आई तो उसका वजन है 37 किलो था  जिसमें 1000 बहुत ही स्पेशल फोटोज हैं सचिन तेंदुलकर की. इस किताब का साइज 18 बाइ 18 इंच यानी डेढ़ फुट बाइ डेढ़ फुट है वही अगर बात करे  इस किताब की कीमत  की तो आज के हिसाब से इसकी कीमत सवा दो करोड़ रुपए से भी ज्यादा है.

भारत के लिए खेलते हुए सचिन का खेल करियर

सचिन तेंदुलकर

साल 2011 में इंडिया को विश्व विजेता बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे और एक ही टी20 मैच खेला  हैं. उन्होंने जहाँ टेस्ट मैच में  15921 रन बनाये है तो वही अपने वनडे मैचों में  18426 रन बनाये है और अपने मात्र एक टी-20 मैच में उन्होंने 10 रन बनाए हैं.  सचिन के नाम टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक दर्ज है.और  उनके नाम सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी कायम है.

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी सचिन तेंदुलकर ने नाम कई विकेट दर्ज हैं. टेस्ट में उनके नाम जहा 46 विकेट शामिल है तो वही वनडे में 154 विकेट उन्होंने लिए है  और टी20 इंटरनेशनल मैच में भी एक विकेट उनके नाम शामिल हैं.बता दे की सचिन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, लंदन, सचिन तेंदुलकर,