4 ऐसे खिलाड़ियों की जोड़ी जिनमें से एक ने दूसरे के इंटरनेशनल डेब्यू के बाद लिया जन्म, चौकाने वाले नाम शामिल

सचिन तेंदुलकर सहित 4 ऐसे खिलाड़ियों की जोड़ी जिनमें से एक ने दूसरे के डेब्यू के बाद लिया जन्म

पिछले कुछ सालों मे क्रिकेट जगत में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं. पहले सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेला जाता था वहीं, अब T 20 क्रिकेट के आने से तमाम तरह की लीग भी शुरु हो गई हैं, आईपीएल की लोकप्रियता देखकर कई देशों ने T 20 लीग की शुरुआत की हैं. इन लीगों में युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सभी हिस्सा लेते दिखते हैं, कुछ खिलाड़ी तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले चुके हैं लेकिन T 20 लीग का हिस्सा बनते हैं.

ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं, हाँ! हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर और जसप्रीत बुमराह की आइए जानते हैं पूरी खबर.

सचिन तेंदुलकर (डेब्यू 1989), जसप्रीत बुमराह(जन्म 1993)

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी, तक़रीबन 16 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले, इनमें उन्होंने करीब करीब 16,000 रन बनाए, वहीं, 463 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 18,000 से ज़्यादा रन निकल चूके हैं.

सचिन आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेला करते थे, वहीं, भारतीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस की और से आईपीएल में खेलते थे. हैरानी की बात तो ये हैं कि दोनों खिलाड़ियों की उम्र में जमीन-आसमान का अंतर हैं. जिस वक्त सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था उस वक्त बुमराह का जन्म भी नहीं हुआ था. इस से आगे बात करें तो, ऐसे कुछ और भी खिलाड़ी हैं जिनका किस्सा सचिन और बुमराह जैसा ही हैं.

क्रिस गेल(डेब्यू 1999), नसीम शाह(जन्म 2003)

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने करियर में तमाम रिकॉर्ड्स हासिल किए हैं. लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए फैमस इस बल्लेबाज ने साल 1999 में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था. इसके बाद भी उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा और अपने खेल से हर देश में लोकप्रियता हासिल की.

क्रिस गेल को T20 क्रिकेट का बादशाह भी कहते हैं। उन्हें कई देशों की T 20 लीग में खेलते हुए नज़र आते हैं. साल 2021 में पाकिस्तान में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से क्रिस गेल तो खलते हुए देखें जा चूके हैं. इस टीम का हिस्सा नसीम शाह भी थे जिनका जन्म गेल के डेब्यू के तक़रीबन 4 साल बाद हुआ था.

शाहिद अफरीदी(डेब्यू 1996), असिता फर्नांडो(जन्म 1997)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 1996 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था, वह अपने समय के सफल ऑलराउंडर प्लेयर माने जाते हैं. हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्हें अक्सर T20 लीग में खेलते हुए देखा जाता है.

साल 2020 में शाहिद अफरीदी ने लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था. इस लीग में वह गाले ग्लैडिएटर्स के कप्तान थे, इस टीम में उनके साथ श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ असिता फर्नांडो भी शामिल थे, जिनका जन्म साल 1997 में हुआ था. असिता फर्नांडो के जन्म से एक साल पहले ही शाहिद अफरीदी क्रिकेट खेल रहे हैं.

युवराज सिंह(डेब्यू 2000), मुजीब उर्रहमान(जन्म 2001)

भारत के लिए 2000 में डेब्यू करने वाले भारतीय टीम के दिग्गज़ ऑलराउंडर प्लेयर युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए अक्सर देखा गया था, इस टीम के वह कप्तान भी थे. मजेदार बात तो ये है कि इस टीम में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब उर्रहमान भी शामिल थे जिन्होंने युवराज के डेब्यू के एक साल बाद उनका जन्म हुआ था.

READ MORE: Asia Cup की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भारतीय पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘KL Rahul की जगह विराट कोहली…’