“जिस पर मैनें अपना जीवन समर्पित किया हैं”- नेशनल स्पोर्ट्स डे पर सचिन तेंदुलकर ने वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का क्रिकेट करियर कितना शानदार रहा है हम सब जानते है। उनके खेल के प्रति प्रेम ने दुनिया को क्रिकेट से प्यार करा दिया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को 9 साल हो चुके हैं क्रिकेट के मैदान को छोड़े हुए पर आज भी फैंस सचिन को नीली जर्सी में काफी ज्यादा याद करते हुए नजर आते हैं। सचिन अक्सर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनते हुए नजर आते हैं। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे (NATIONAL SPORTS DAY) मनाया जा रहा हैं। जिसके उपलक्ष्य पर सचिन ने भी एक खास विडियो शेयर किया हैं।
सचिन तेंदुलकर ने नेशनल स्पोर्ट्स डे पर किया खास पोस्ट
आज पूरे भारत देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे(NATIONAL SPORTS DAY) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) सहित भारतीय खिलाड़ी इसे लेकर अपने विचार सोशल मीडिया में साझा करते नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) जिनका भारतीय व विश्व क्रिकेट में काफी बड़ा योगदान रहा हैं। भारत मे क्रिकेट को ऊंची उड़ान देने में मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने कड़ी मेहनत की हैं।
आज नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य पर सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में एक वीडियो शेयर किया हैं। सचिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि- आज नेशनल स्पोर्ट्स डे हैं और मैं उस खेल को कैसे ना खेलू जिसे मैं प्यार करता हूं और जिस पर मैंने अपना जीवन भी समर्पित किया हैं। सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।