सचिन तेंदुलकरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में सफर की शुरूआत भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ 23 अक्टूबर से करने वाली हैं। भारत उससे पहले वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनती हुई नजर आ रही हैं। भारत ने आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) को पिछले वॉर्मअप मैच में 6 रनों से हराया था वहीं भारत अब 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) से दो हाथ करते हुए नजर आने वाली हैं।
पाकिस्तान के साथ होने वाला मुकाबला हर मायनों में काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। भारत को पिछले टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकटों से हार झेलनी पड़ी थी जिसे भारत इस वर्ल्ड कप में बदलने के इरादे से उतरना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने प्लेइंग 11 को कैसे बनाना चाहिए इस पर बयान दिया हैं।
सचिन तेंदुलकर ने इन खिलाड़ियों को दी जगह
टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों का भारतीय टीम को लेकर कई सुझाव सामने आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत के ओपनिगं मैच से पहले भारत को प्लेइंग 11 किस तरीके से बनानी चाहिए इस पर बयान दिया हैं। सचिन ने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों को जगह दी हैं।
सचिन ने भारत की प्लेइंग 11 के प्लान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम में अहम होते हैं। सचिन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा –
“बाएं हाथ का बल्लेबाज निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण होता है। गेंदबाजों को और क्षेत्ररक्षकों को उसके हिसाब से खुद को समायोजित करना पड़ता है और अगर वे लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हैं तो फिर गेंदबाजों को इसमें परेशानी होती है।”
सचिन ने बताया कैसे करना चाहिए स्पिनरों का चयन
भारतीय टीम अपने मुकाबले मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड और पर्थ में खेलते हुए नजर आएगी। सचिन तेंदुलकर ने आगे बात करते हुए बताया हैं कि प्लेइंग 11 में स्पिनर को क्या चीज को ध्यान में रखकर लेना चाहिए। सचिन ने कहा हैं कि मैदान के हिसाब से स्पिनरों का चयन किया जाना चाहिए। सचिन तेंदुलकर ने पीटीआई के साथ आगे बात करते हुए कहा-
“आप अधिकतर उस दिशा में खेलते हैं जहां गेंद टर्न हो रही हो कुछ बल्लेबाज होते हैं जो टर्न के विपरीत लगातार हिट करते हैं। आमतौर पर कप्तान सीमा रेखा की दूरी को देखकर फैसला करते हैं कि किस तरह का स्पिनर प्लेइंग XI में रखना है। आप स्पिनर का चयन करते समय हवा की दिशा का ध्यान भी रखते हैं।”
टॉस अदा करती हैं बड़ा रोल- सचिन तेंदुलकर
भारत और पाकिस्तान का मैच इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा अहम मैच रहने वाला हैं इस मैच से ही हमको अंदाजा हो जाएगा की भारत का यह टूर्नामेंट कैसा रहने वाला हैं। सचिन तेंदुलकर ने आगे बात करते हुए कहा कि-
“मुझे लगता है की कुछ अवसरों पर परिस्थितियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी और स्कोर का बचाव करना आसान नहीं होगा। परिस्थितियां मैच के दौरान बदल सकती हैं और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। कुछ मैदानों पर टॉस की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।”
