50वें जन्मदिन पर परिवार के साथ गांव पहुंचे क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar, सामने आई फैमिली के साथ की तस्वीरें

50वें जन्मदिन पर परिवार के साथ गांव पहुंचे क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar, सामने आई फैमिली के साथ की तस्वीरें

Sachin Tendulkar

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार और दिग्गज खिलाड़ी रह चुके सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल ही में अपने जीवन की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जिसकी वजह से उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिल रही थी।

हर कोई सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा था। वहीं दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने जन्मदिन के मौके पर अपने गांव में पहुंचे और इस दौरान उनका परिवार भी सामने आया। परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar को UAE ने दिया जन्मदिन का शानदार तोहफा, पाकिस्तान के लोगों को लगेगी मिर्ची

Sachin Tendulkar ने मनाया अपना जन्मदिन

सचिन तेंदुलकर अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ गांव की मिट्टी और वहां की शांति का आनंद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बेटी और उनकी पत्नी भी पहुंची थी। आप यहां पर तस्वीर में देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। उन्होंने चूल्हा फूंका और खाना भी बनाया है और इसकी तस्वीर उन्होंने बीते दिनों अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमे उनकी पत्नी और बेटी भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

Tendulkar की तस्वीर वायरल

सचिन तेंदुलकर ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि, आप रोज अर्धशतक नहीं लगाते। लेकिन जब ऐसा करते हैं तो इसका जश्न मनाना बनता है और उसके साथ जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हाल ही में मैंने एक गांव में अपनी टीम और परिवार के साथ अपना खास 50 वां जन्मदिन मनाया। सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट और लाइक आए हैं।

Exit mobile version