आऊट होने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे थे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, 35 साल पुराने किस्से को याद कर हो गए इमोशनल

By Twinkle Chaturvedi On August 17th, 2022
आऊट होने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे थे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, 35 साल पुराने किस्से को याद कर हो गए इमोशनल

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का क्रिकेट करियर कितना शानदार रहा है हम सब जानते है। उनके खेल के प्रति प्रेम ने दुनिया को क्रिकेट से प्यार करा दिया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को 9 साल हो चुके हैं क्रिकेट के मैदान को छोड़े हुए पर आज भी फैंस सचिन को नीली जर्सी में काफी ज्यादा याद करते हुए नजर आते हैं।

तेंदुलकर अभी क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आते लेकिन हमेशा चर्चाओं में बने हुए रहते हैं। हाल ही में सचिन ने अपने उस मैदान पर पहुंचे थे, जहां उन्होने अंडर-15 में मैच खेला था। इस मैदान की किस्से कहानी सुनाते हुए सचिन भावुक भी होते दिखें।

सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले मैच से जुड़े किस्से को किया याद

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में शुमार हैं, उन्होने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कितना संघर्ष किया होगा यह हम फैंस जानकर भी कभी उसे समझ नहीं पाएंगे। सचिन ने 17 अगस्त को आज अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सचिन अपने अंडर-15 की यादों को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। दरअसल सचिन उस मैदान में पहुंचे हैं जहां उन्होने अपना पहला मुकाबला खेला था। सह मैदान पीवाईसी क्लब हैं- सचिन तेंदुलकर ने शेयर किए गए वीडियो में पुराने दिनों को याद करते हुए कहा हैं-

“मैं पीवाईसी क्लब पर खड़ा हूं और यहां पर मैंने 1986 में अपना पहला अंडर-15 मैच खेला था। मैं नॉन-स्ट्राइकर छोर पर था, मेरे स्कूल के सहयोगी राहुल गणपुले बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक ऑफ-ड्राइव खेला और मुझे तीसरा रन लेने के लिए धक्का दिया। लेकिन मैं उस समय बहुत तेज नहीं था। और आखिरकार मैं रन आउट हो गया। मैं केवल चार रन ही बना सका।”

4 रन पर आऊट होने के बाद रोने लगे थे सचिन

सचिन तेंदुलकर का नाम ही  उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्डों को बताने के लिए काफी हैं। उनके अमूल्य योगदान को कभी भी भुलाए नहीं भुला जा सकता हैं। सचिन ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे वो आऊट होने के बाद मायूस होकर पवेलियन लौटे और रोने लगे थे। सचिन ने वीडियो में आगे बात करते हुए कहा-

” मुझे अभी भी याद है कि रन आउट होने के बाद मैं पवेलियन वापस जाते समय रो रहा था। मैं सचमुच निराश था क्योंकि यह मेरा पहला मैच था। मैं ज्यादा रन बनाना चाहता था। मगर हमारी मुंबई टीम के मैनेजर अब्दुल इस्माइल ने मुझे समझाया कि अभी और मैच हैं मेरे पास खेलने के लिए और उनमें मैं रन बना सकता हूं।”

सचिन ने अंत में कहा-

“इस सीख से मैं आगे बढ़ा और मैंने रन बनाए। मैं लगभग 35 साल बाद मैदान पर वापस आ रहा हूं। इसलिए, मैं अब थोड़ा भावुक हो गया हूं।”

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, सचिन तेंदुलकर,