SA vs BAN : साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 से दी शर्मनाक हार, रिली रोसौ ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला शतक

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का 22वां मुकाबला सिडनी (Sydney) के एससीजी में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (SA vs BAN) के बीच खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका (South Africa Team) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। 206 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई।
वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डी कॉक (Quinton de Kock) और रोसौव (Rilee Rossouw) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रिली रोसौ ने टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) में अभी तक की पहली सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बने।
साउथ अफ्रीका की पारी, 20 ओवर में 205/5
साउथ अफ्रीका के लिए रिली रोसौ ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 63 रनों की पारी खेली। रिले रॉसो ने इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक लगाया। यह उनके टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया। रोसौ ने लगातार दूसरे टी20 पारी में शतक लगाया है। इससे पहले भारत के खिलाफ चार अक्टूबर को इंदौर में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। रोसौ ने 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए।
क्विंटन डिकॉक 38 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। डिकॉक को आफिफ हुसैन ने सौम्य सरकार के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने रॉसो के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 गेंद पर 163 रनों की साझेदारी की। बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी, 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट
206 रनो का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका बेहद जल्दी लगा। सलामी बल्लेबाज़ सौम्य सरकार 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन। बांग्लादेश को दूसरा झटका, नजमुल हुसैन शांतो 9 रन बनाकर हुए आउट। एनरिक नॉर्टजे ने साउथ अफ्रीका को बैक टू बैक दो सफलताएं दिलाई।
इसके बाद टीम की जीत के उम्मीद बने लिटन दास भी 34 रन के निजी स्कोर कर पवेलियन लौटे गए. बांग्लादेश की हार का एक बड़ा कारण दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों की शातिर गेंदबाजी भी रही। विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपने तीन ओवर के स्पेल में महज 10 रन खर्च कर 3 विकेट चटके। वहीं, केशव महाराज और कसिगो रबाडा को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास (डब्ल्यू), शाकिब अल हसन (सी), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नूरुल हसन, मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रिली रोसौ, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका, रोसौव,