IPL के बाद इस देश की टी20 लीग में खेलते हुए नज़र आ सकते है महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीद ली है टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता को देखते हुए कई देशों ने घरेलू टी20 लीग की शुरुआत की है। ऐसा ही एक प्रयास क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने भी किया है। इस लीग में आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजियों ने साउथ अफ्रीका (South Africa) की नई 6 फ्रेंचाइजियों को खरीदा है।
IPL की तर्ज पर शुरु हुई SA T20 League
IPL की तर्ज पर शुरु हुई SA T20 League
बता दें, आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa) ने हाल ही में घरेलू टी20 लीग के आयोजन का फैसला किया था। इस बात की जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa) के जरिये दी गई थी।
अब खबर आ रही है कि आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजी जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (MI) शामिल हैं इन्होंने घरेलू टी20 लीग की 6 टीमों को खरीद लिया है।
धोनी बन सकते हैं घरेलू टी20 लीग का हिस्सा
धोनी बन सकते हैं घरेलू टी20 लीग का हिस्सा
जनवरी 2023 में शुरु होने जा रही घरेलू टी20 लीग में चेन्नई पर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल, आईपीएल की शुरुआत से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब भी जीता था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं साउथ अफ्रीका (South Africa) में आयोजित घरेलू टी20 लीग में चेन्नई के स्वामित्व वाली टीम से धोनी खेल सकते हैं।
किन मालिकों ने खरीदी टीमें?
किन मालिकों ने खरीदी टीमें?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड – न्यूलैंड्स फ्रैंचाइज़ी
चेन्नई सुपर किंग्स – जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइज़ी खरीदी,
दिल्ली कैपिटल्स – प्रिटोरिया
लखनऊ सुपर जायंट्स – डरबन
सनराइजर्स हैदराबाद – गक्बेरहा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ)
राजस्थान रॉयल्स – पार्ल फ्रेंचाइजी
Tags: SA T20 League, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,