वेस्टइंडीज के कोच के खिलाड़ूियों से भीख नहीं मांगने के बयान पर आंद्रे रसेल का ज़वाब

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस के खिलाड़ूियों से भीख नहीं मांगने के बयान पर आंद्रे रसेल का करारा ज़वाब

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस के खिलाड़ूियों से भीख नहीं मांगने के बयान पर आंद्रे रसेल का करारा ज़वाब

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) के मुख्य कोच फिल सिमंस (Phil Simmons) ने हाल ही में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपलब्धता पर टिप्पणी की थी। उन्होंने घर में भारत के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद अपने कुछ जाने-माने सफेद गेंद वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि प्रशंसक उनसे वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए भीख नहीं मांगेंगे।

जिसके बाद ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सिमंस के बयान पर तंज कसा है।

कोच के बयान पर रसेल का जवाब

फिल सिमंस

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस (Phil Simmons) खिलाड़ियों के चयन के लिए उपलब्ध न होने पर अपनी भड़ास निकालते हुए बयान में कहा था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने के लिए खिलाड़ियों से भीख नहीं मांगा जा सकता है। कोच के इस बयान पर टीम के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) दो टुक जवाब लेकर सामने आये और इंस्ताग्राम पोस्ट पर सिमंस के इस बयान की फोटो शेयर करते हुए लिखा-

‘मुझे पता है कि ऐसा होगा लेकिन मैं चुप रहने वाला हूँ।’

रसेल खुद भी नहीं थे चयन के लिए उपलब्ध

आंद्रे रसेल

कोच के बयान पर जवाब देने वाले आंद्रे रसेल (Andre Russell) खुद भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के चयन पर उपलब्ध नहीं थे। वहीं उनके अलावा सुनील नरायण (Sunil Narine) की उपलब्धा थोड़ी रहस्यपूर्ण मानी जा रही है। एविन लुईस (Evin Lewis) और ओशेन थॉमस अपने फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित नहीं हुए फेबियन एलेन, शेल्डन कॉट्रेल और रॉस्टर चेज चोटिल होने की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाये थे। स्टार खिलाड़ियों के चयन के लिए उपलब्ध न रहने पर मुख्य कोच फिल सिमंस तीखी टिप्पणी करते हुए बयान में कहा था-

“इस तरह की बात करते हुए और इस तरह की कंडिशन को देखते हुए दुख होता है। हालांकि इसके बारे में बताने का कोई दूसरा तरीक नहीं है। लेकिन आप क्या कर सकते हैं? मुझे नहीं लगता है कि मुझे खिलाड़ियों से अपने ही देश की टीम से खेलने के लिए भीख मांगनी चाहिए। मुझे लगता है कि अगर आप वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो आप स्वंय को उपलब्ध करायेंगे।”

भारत से मिली थी सीरीज में हार

स्टार और अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज को अपने ही घर में भारत के हाथों टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज के इस हार से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए कितना तैयार है। हालांकि इस सीरीज के बाद अब उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेला जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में वेस्टइंडीज को ब्लैक कैप्स के हाथों 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version