महान Umpire Rudi koertzen का कार दुर्घटना में हुआ निधन, साउथ अफ्रीका टीम इस तरह देगी श्रद्धांजलि

साउथ अफ्रीका के अंपायर रूडी कर्टजन (Umpire Rudi koertzen) की कार दुर्घटना में मौत हो गईं है। कर्टजन के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। वह क्रिकेट की दुनिया के मशहूर और हर दिल के अजीज अंपायर में से एक थे। 73 साल के कर्जन नेशनल मंडेला बे पर अपने घर जा रहे थे उसी वक्त कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया। उनके बेटे रूडी कर्टजन जूनियर ने बताया है।
उनके पिता अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ टूर्नामेंट खेलने गए थे और सोमवार को ही आने वाले थे लेकिन एक दिन और बढ़ा दिया और खेलने लगे जिसके चलते मंगलवार को आ रहे थे वही कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में…
वनडे मैचों में 150 से ज्यादा की है अंपायरिंग

Rudi Koertzen retired from international umpiring in 2010. File photo: AFP/Andrew Yates
कर्टजन ने अपनी अंपायरिंग की शुरुआत1992 से की थी।इन्होंने अपने करियर में 209 वनडे मैचों में अंपायरिंग की है वहीं 108 टेस्ट करियर में फायरिंग की है और वही 14 टी-20 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वही आपको बता दें यह वनडे क्रिकेट के दूसरे ऐसे अंपायर हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा मैचों में अंपायरिंग की है।
इससे पहले डेविड शेफर्ड ने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में अंपायर की थी। डेविड शेफर्ड ने 172 वनडे मैचों में अंपायरिंग करके रिकॉर्ड लिया था। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट मैचों में भी दूसरे स्थान पर अपना नाम कमाया है। उन्होंने स्टीव बकनर के बाद 100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है। 2003 और 2007 विश्व कप के फाइनल में तीसरे अंपायर की भूमिका में थे।
साउथ अफ्रीका काली पट्टी बांधकर देगी श्रद्धांजलि
कर्टजन की मौत की खबर सुनकर अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने बहुत बड़ा फैसला लिया है उन्होंने फैसला लिया है कि मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में बेहतरीन अंपायरिंग करने वाले कर्टजन को श्रद्धांजलि देंगे या श्रद्धांजलि व काली पट्टी बांधकर देंगे। वही आपको बता दें जब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था तभी इन्होंने अंपायरिंग में डेब्यू किया था दरअसल साउथ अफ्रीका का भारतीय टीम ने 1992 में दौरा किया था।
इसे भी पढ़ें-Sachin Tendulkar ने सिर पर बांधी पगड़ी तो बेटी सारा तेंदुलकर के हाथों में नजर आई मेहंदी, जानिए किसकी है शादी
Tags: अंपायर रूडी कर्टजन, गोल्फ टूर्नामेंट, साउथ अफ्रीका टीम,