RSA vs BAN: साऊथ अफ्रीका के साथ हो सकता हैं एक बार और धोखा, बारिश के चलते रद्द होगा मैच!, जानें कैसा रहेगा सिडनी के मौसम का हाल

By Twinkle Chaturvedi On October 26th, 2022
RSA vs BAN: साऊथ अफ्रीका के साथ हो सकता हैं एक बार और धोखा, बारिश के चलते रद्द होगा मैच!, जानें कैसा रहेगा सिडनी के मौसम का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर का पहला मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच सुबह 8ः30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जाएगा। साऊथ अफ्रीका अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई थी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही टीम अव्वल थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बार बारिश ने खलल डाला और फिर अंत में मैच रद्द ही हो गया।

जिसके चलते पाइंट्स को दोनों टीमों को शेयर करना पड़ा। दूसरी ओर बांग्लादेश अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 9 रनों से हराकर आ रही हैं। लय की बात करें तो दोनों टीमों के पास इस वक्त लय हैं। दोनों में ही टीमों का पलड़ा भारी हैं, देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच को कौन अपने नाम करता हैं। साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले की आइए पिच रिपोर्ट जानते हैं।

साऊथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सिडनी मौसम रिपोर्ट

साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों मजबूत टीमें हैं लेकिन साऊथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता हैं। पिछले मैच में जिस तरह से क्विंटन डी कॉक ने चमत्कारी पारी खेली थी। वहीं एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एन्गिडी जैसे गेंदबाजों का जलवा था। दूसरी तरफ बांग्लादेश बल्लेबाजी में फिसड्डी थी लेकिन गेंदबाज तस्किन अहमद की घातक गेंदबाजी के आगे सब फेल होते हुए नजर आए थे। दोनों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड में खेला जाएगा।

सिडनी में परिस्थितियों के अनुसार बिना बारिश के संभावना के 20 ओवर के पूर्ण खेल के अनुकूल होने की संभावना है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर रहेगा, जो शाम के समय इष्टतम तापमान होगा। क्लाउड कवर की 10% संभावना के साथ आर्द्रता 60% के उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है।

हालांकि 27 अक्टूबर को बारिश की 0% संभावना है, फिर भी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं जो अब दोनों टीमों के लिए थोड़ी चिंता की बात हो सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साऊथ अफ्रीकाः  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी

बांग्लादेशः नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टेम्बा बवुमा, शाकिब अल हसन, साऊथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश,
Exit mobile version