RSA vs BAN: साऊथ अफ्रीका और बांग्लदेश के महामुकाबले में खिलाड़ियों का दिखेगा आक्रमक अंदाज, जानें क्या कहती हैं सिडनी की पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर का पहला मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच सुबह 8ः30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जाएगा। साऊथ अफ्रीका अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई थी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही टीम अव्वल थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बार बारिश ने खलल डाला और फिर अंत में मैच रद्द ही हो गया।
जिसके चलते पाइंट्स को दोनों टीमों को शेयर करना पड़ा। दूसरी ओर बांग्लादेश अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 9 रनों से हराकर आ रही हैं। लय की बात करें तो दोनों टीमों के पास इस वक्त लय हैं। दोनों में ही टीमों का पलड़ा भारी हैं, देखना दिलच्सप होगा कि इस मैच को कौन अपने नाम करता हैं। साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले की आइए पिच रिपोर्ट जानते हैं।
साऊथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सिडनी पिच रिपोर्ट
साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों मजबूत टीमें हैं लेकिन साऊथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता हैं। पिछले मैच में जिस तरह से क्विंटन डिकॉक ने चमत्कारी पारी खेली थी। वहीं एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एन्गिडी जैसे गेंदबाजों का जलवा था। दूसरी तरफ बांग्लादेश बल्लेबाजी में फिसड्डी थी लेकिन गेंदबाज तस्किन अहमद की घातक गेंदबाजी के आगे सब फेल होते हुए नजर आए थे। दोनों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड में खेला जाएगा।
पिच की स्थिति बल्लेबाजों के पक्ष में होगी और इसलिए रन हड़बड़ी में आ सकते हैं। यहां की ब्राऊंड्री भी उतनी बड़ी नहीं हैं जिसके चलते चौके छक्के आसानी से लगते हुए नजर आते हैं। इस वर्ल्ड कप में पहला मैच में हमने इस मैदान में देखा था जो कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ ता। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।
स्पिनरों के यहां अहम भूमिका निभाने की संभावना के साथ पेस अटैक हिट हो सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच के खुलने की संभावना है जिससे इस पिच पर पीछा करना सही विकल्प होगा। दोनों टीम के कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आएंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
साऊथ अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
बांग्लादेशः नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टेम्बा बवुमा, शाकिब अल हसन, साऊथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश,