IPL 2022, LSG vs RR: मैन ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल ने खोला अपने सफलता का राज, बताया कैसे कर रहे हैं खुद को बेहतर

By Aditya tiwari On April 11th, 2022
युजवेंद्र चहल ने खोला अपने सफलता का राज, बताया कैसे कर रहे हैं खुद को बेहतर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2020) का 20वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) आमने-सामने थी. जहाँ केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पाई और 3 रनों से मैच हार गई. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने अपनी सफलता का राज अब खोल दिया है.

युजवेंद्र चहल ने खोला अपने सफलता का राज

lsg-vs-rr ORANGE CAP PURPLE CAP

आरसीबी (RCB) से राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) में आए युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. जहाँ पर उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण वो मैन ऑफ द मैच (MAN OFF THE MATCH) बने हैं. जिसके कारण पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में चहल ने कहा कि-

“ खुद का साथ दिया. मेरी ताकत मेरा दिमाग है. मैं आमतौर पर जो करता हूं उससे  डाइवर्ट नहीं होना चाहता था. मैं 1-20 ओवर से लेकर किसी भी समय गेंदबाजी करने के लिए हमेशा तैयार रहता था. डी कॉक के विकेट का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया. वह खेल बदल सकता था. उसे बाहर निकलते देखा था, एक इंट्यूशन था कि वह फिर से आएगा (बडोनी). मेरे खराब खेल के बारे में ज्यादा मत सोचो.”

पर्पल कैप जीत सकते हैं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल

ipl-2022-lsg-vs-rr KRUNAL PANDYA

इस सीजन में अब तक युजवेंद्रव चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 4 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण ही पर्पल कैप (PURPLE CAP) भी उनके नाम नजर आ रहे हैं. जिस अंदाज में वो गेंदबाजी कर रहे हैं. उससे वो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर सकते हैं. जिसके कारण ही वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में भी अपनी जगह को पक्की कर सकते हैं. टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में भी उनकी जगह पक्की है.

Tags: आयुष बदोनी, युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजांयट,
Exit mobile version