IPL 2022, RCB vs GT: चेन्नई को हरा कर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में मारी रॉयल एंट्री, जानिए किन 3 टीमों का सफ़र अब हुआ समाप्त

By Akash Ranjan On May 21st, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: चेन्नई को हरा कर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में मारी रॉयल एंट्री, जानिए किन 3 टीमों का सफ़र अब हुआ समाप्त

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया।

अश्विन-पराग ने आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को दिलाई जीत

मैच के 9वें ओवर में महज 15 रन की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आउट हो गये। सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडिक्कल भी आज सस्ते में आउट हुए। वह केवल 3 रन ही जोड़ सके। लगातार दो विकेट गिरने के बाद एक समय लगा कि राजस्थान यह मुकाबला कहीं हार न जाये लेकिन एक छोर पर ताबतोड़ पारी खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने टीम की उमीदों को बरक़रार रखा।

कुछ देर बाद वह भी 59 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को जीत दिलाने का जिम्मा शिमरॉन हेटमॉयर के कंधों पर आ गया। लेकिन हेटमॉयर भी आज कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और जल्दबाजी के चक्कर में 6 रन पर पवेलियन लौट गए। ऐसे में, आर अश्विन और रियान पराग ने टीम की जीत की उम्मीद को अंत तक बनाये रखा। रियान पराग ने 10 रन की पारी खेली जबकि आर अश्विन ने टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान देते हुए 40 रन की आतिशी पारी खेली।

पाइंट्स टेबल में अब भी टॉप पर है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (GT) 14 मैचों में 10 जीत और 20 अंकों के साथ अब भी पाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हरा कर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत से 14 मैचों में 16 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर आ गयी है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर पांच पर आ गई है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, पाइंट्स टेबल, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version